रोहतक में ड्रग कंटोलर टीम की मेडिकल स्टोर पर रेड:प्रतिबंधित दवाईयां मिलने पर स्टोर संचालक पर कार्रवाई, शो कॉज नोटिस किए जारी

रोहतक में ड्रग कंटोलर टीम की मेडिकल स्टोर पर रेड:प्रतिबंधित दवाईयां मिलने पर स्टोर संचालक पर कार्रवाई, शो कॉज नोटिस किए जारी

रोहतक के गांव मदीना में ड्रग कंटोलर की टीम ने मेडिकल स्टोर पर रेड मारी। रेड के दौरान अधिकारियों की टीम को प्रतिबंधित दवाईयां मिली, जिसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक पर कार्रवाई की गई। साथ ही दुकानदार को शो-कॉज नोटिस दिया गया। ड्रग कंट्रोल विभाग की तरफ से अधिकारियों ने नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान गांव मदीना में दो मेडिकल स्टोर पर रेड मारी। रेड के दौरान स्थानीय पुलिस को साथ लिया गया। रेड मारने के लिए अलग-अलग जिलों के अधिकारी टीम में शामिल किए गए। डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं ले सकते दवाईयां
ड्रग कंट्रोल टीम ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर कुछ दवाईयां मिली है, जो बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं ले सकते। ये दवाईयां नारकोटिक्स में नहीं आती, लेकिन ऐसी दवाईयों का प्रयोग नशे में किया जा रहा है। मेडिकल स्टोर पर ऐसी दवाईयों को बेचते हुए पाया गया। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लाइसेंस होगा रद्द
ड्रग कंट्रोलर टीम ने बताया कि गांव मदीना के दोनों मेडिकल स्टोर पर नशे में प्रयोग होने वाली प्रतिबंधित दवाईयां मिली है। सभी दवाईयों को कब्जे में लिया गया और दुकानदारों को शो कॉज नोटिस जारी किया गया। अगर नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। ड्रग कंटोलर विभाग आगे भी करेगा कार्रवाई
ड्रग कंट्रोलर टीम ने बताया कि ड्रग कंटोलर विभाग की तरफ से भविष्य में भी नशे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर पर लगातार नजर रखी जा रही है और नशे में प्रयोग होने वाली दवाईयों को बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *