कानपुर में पांडु नदी उफान पर है। 12 से ज्यादा इलाकों में एक हजार मकान बाढ़ की चपेट में हैं। 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। लोग छतों और सड़क किनारे पन्नी तानकर गुजर बसर कर रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ ही NDRF और SDRF की टीमें राहत कार्य में लगी हैं। दैनिक भास्कर ग्राउंड पर पहुंचा। ड्रोन से बाढ़ के कहर को कैद किया। ऊपर क्लिक करके VIDEO देखिए…

