किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार:पुलिस को देखकर बाइक से भागने की कोशिश; SSB के साथ चेकिंग में पकड़े गए

किशनगंज में 60 लाख की हेरोइन के साथ 2 गिरफ्तार:पुलिस को देखकर बाइक से भागने की कोशिश; SSB के साथ चेकिंग में पकड़े गए

किशनगंज पुलिस और सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) ने मिलकर एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 308.45 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसी के तहत एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में किशनगंज पुलिस और एसएसबी ने खुफिया जानकारी मिलने पर ठाकुरगंज के हैदर नगर मस्जिद के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में खुला राज चेकिंग के दौरान तैयबपुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। उन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। इसमें मो. मोहसीन (35), जो फुलहारा, थाना पोठिया, जिला किशनगंज का रहने वाला है, और जयरूल (29), जो कालुगंज, थाना इस्लामपुर, जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया गया। 308.45 ग्राम हेरोइन और बाइक समेत 1840 रुपये बरामद उनके पास से कुल 308.45 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और 1840 रुपये भारतीय करेंसी मिली। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे मिलकर अवैध ड्रग्स की खरीद-बिक्री करते हैं। गैंग के दूसरे सदस्यों और हेरोइन के कनेक्शन की जांच पुलिस अब इस गैंग में शामिल दूसरे अपराधियों और जब्त हेरोइन के पीछे और आगे के कनेक्शन का पता लगा रही है। इसके साथ ही, ड्रग तस्करी में शामिल अपराधियों की अवैध संपत्ति का पता लगाकर उसे नियम के हिसाब से जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी इस मामले में ठाकुरगंज थाने में केस नंबर 266/26, धारा 8(c)/21(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है। इस रेड टीम में एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष ठाकुरगंज अंजय अमन, नवनीत कुमार नमन, आनंद मोहन, एसएसबी 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज के जवान और ठाकुरगंज थाने के सशस्त्र बल व ड्राइवर शामिल थे। किशनगंज पुलिस और सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) ने मिलकर एक इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 308.45 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई हेरोइन की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। इसी के तहत एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में किशनगंज पुलिस और एसएसबी ने खुफिया जानकारी मिलने पर ठाकुरगंज के हैदर नगर मस्जिद के पास गाड़ियों की चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में खुला राज चेकिंग के दौरान तैयबपुर की तरफ से आ रही एक मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। उन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोका और तलाशी ली। इसमें मो. मोहसीन (35), जो फुलहारा, थाना पोठिया, जिला किशनगंज का रहने वाला है, और जयरूल (29), जो कालुगंज, थाना इस्लामपुर, जिला उत्तर दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) का रहने वाला है, को गिरफ्तार किया गया। 308.45 ग्राम हेरोइन और बाइक समेत 1840 रुपये बरामद उनके पास से कुल 308.45 ग्राम हेरोइन, एक मोटरसाइकिल और 1840 रुपये भारतीय करेंसी मिली। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे मिलकर अवैध ड्रग्स की खरीद-बिक्री करते हैं। गैंग के दूसरे सदस्यों और हेरोइन के कनेक्शन की जांच पुलिस अब इस गैंग में शामिल दूसरे अपराधियों और जब्त हेरोइन के पीछे और आगे के कनेक्शन का पता लगा रही है। इसके साथ ही, ड्रग तस्करी में शामिल अपराधियों की अवैध संपत्ति का पता लगाकर उसे नियम के हिसाब से जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी इस मामले में ठाकुरगंज थाने में केस नंबर 266/26, धारा 8(c)/21(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई हो रही है। इस रेड टीम में एसडीपीओ मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष ठाकुरगंज अंजय अमन, नवनीत कुमार नमन, आनंद मोहन, एसएसबी 19वीं वाहिनी ठाकुरगंज के जवान और ठाकुरगंज थाने के सशस्त्र बल व ड्राइवर शामिल थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *