साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। रेगुलर कप्तान टेम्बा बवुमा की वापसी हुई है। डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक को भी टीम में जगह मिली है। सीरीज 24 सितंबर से डरबन में शुरू होगी। मिलर और डी कॉक फिलहाल सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड नहीं हैं, लेकिन दोनों ने इस साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेला था। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। रबाडा चोट की वजह से बाहर, कोएट्जे को मौका रबाडा की जगह जेराल्ड कूट्जी की साउथ अफ्रीकी वनडे टीम में वापसी हुई है। हेड कोच शुक्री कॉनराड ने कहा- ‘कूट्जी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उनसे टीम को मजबूती मिलेगी।’ वहीं चोट से उबर रहे रबाडा के आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर फैसला फिजियो की रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। टीम के दूसरे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या को भी टीम में जगह नहीं मिली है। ब्रेविस फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे अटैकिंग बैटर डेवाल्ड ब्रेविस को भी वनडे टीम से बाहर रखा गया है। वे टेस्ट हसीजन की तैयारी के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे। कॉनराड ने कहा- वनडे टीम से बाहर सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के दूसरे राउंड में हिस्सा लेंगे, जिसमें ब्रेविस भी शामिल हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे खेलने का मौका मिलेगा।’ 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर फोकस कॉनराड ने कहा कि यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम की योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा- ‘वर्ल्ड कप में अब एक साल से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। यह सीरीज टीम तैयार करने की दिशा में अहम कदम है। इससे उन खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा जो इस सीजन में बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए दावेदार हैं।’ ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की वनडे टीम टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन ने 334 बॉल पर 270 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन 708 पर ऑलआउट; कुमार कुशाग्र की भी सेंचुरी दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईशान 334 गेंदों पर 270 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन की टीम सोमवार को दूसरे दिन पहली पारी में 708 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें… साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया। रेगुलर कप्तान टेम्बा बवुमा की वापसी हुई है। डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक को भी टीम में जगह मिली है। सीरीज 24 सितंबर से डरबन में शुरू होगी। मिलर और डी कॉक फिलहाल सेंट्रली कॉन्ट्रैक्टेड नहीं हैं, लेकिन दोनों ने इस साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए खेला था। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। रबाडा चोट की वजह से बाहर, कोएट्जे को मौका रबाडा की जगह जेराल्ड कूट्जी की साउथ अफ्रीकी वनडे टीम में वापसी हुई है। हेड कोच शुक्री कॉनराड ने कहा- ‘कूट्जी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उनसे टीम को मजबूती मिलेगी।’ वहीं चोट से उबर रहे रबाडा के आगामी टेस्ट सीरीज में खेलने को लेकर फैसला फिजियो की रिपोर्ट आने के बाद ही लिया जाएगा। टीम के दूसरे तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्त्या को भी टीम में जगह नहीं मिली है। ब्रेविस फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे अटैकिंग बैटर डेवाल्ड ब्रेविस को भी वनडे टीम से बाहर रखा गया है। वे टेस्ट हसीजन की तैयारी के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलेंगे। कॉनराड ने कहा- वनडे टीम से बाहर सभी खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट के दूसरे राउंड में हिस्सा लेंगे, जिसमें ब्रेविस भी शामिल हैं। उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे खेलने का मौका मिलेगा।’ 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर फोकस कॉनराड ने कहा कि यह सीरीज 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम की योजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा- ‘वर्ल्ड कप में अब एक साल से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। यह सीरीज टीम तैयार करने की दिशा में अहम कदम है। इससे उन खिलाड़ियों को भी मौका मिलेगा जो इस सीजन में बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए दावेदार हैं।’ ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की वनडे टीम टेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, मार्को यानसन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ईशान किशन ने 334 बॉल पर 270 रन बनाए:दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन 708 पर ऑलआउट; कुमार कुशाग्र की भी सेंचुरी दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईशान 334 गेंदों पर 270 रन बनाकर आउट हुए। ईस्ट जोन की टीम सोमवार को दूसरे दिन पहली पारी में 708 रन पर ऑलआउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

