विमल इलायची विज्ञापन विवाद में कंपनी दिल्ली HC पहुंची:शाहरुख, अजय और टाइगर को मिले नोटिस रद्द करने की मांग; FDA ने की थी बैन की मांग

विमल इलायची विज्ञापन विवाद में कंपनी दिल्ली HC पहुंची:शाहरुख, अजय और टाइगर को मिले नोटिस रद्द करने की मांग; FDA ने की थी बैन की मांग

विमल इलायची बनाने वाली कंपनी PB एग्रो अपने ब्रांड एम्बेसडर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के बचाव में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गई है। FDA यानी महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने इन तीनों एक्टर्स को नोटिस जारी कर आरोप लगाया था कि वे विज्ञापन में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। इसी नोटिस को रद्द कराने के लिए कंपनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। फिलहाल, न्यायमूर्ति स्वरना कांता शर्मा की कोर्ट ने यह तय करने के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है कि इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में हो सकती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *