‘इस बार ऐसा नहीं होगा’, भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मिचेल सेंटनर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

‘इस बार ऐसा नहीं होगा’, भारत के न्यूजीलैंड दौरे से पहले मिचेल सेंटनर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

Mitchell Santner on Rohit Sharma and Virat Kohli: अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20 सीरीज और फिर एशियन गेम्‍स के बाद अगले महीने भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी। जहां 22 अक्‍टूबर से लेकर एक दिसंबर तक दोनों देशों के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज और इतने ही मैचों की ODI सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे से पहले कीवी टीम के कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने बड़ा बयान दिया है। सेंटनर ने कहा कि भारत के अनुभवी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भले ही पहले न्यूजीलैंड में खेलने का आनंद लिया है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार उन्‍हें यहां कड़ी चुनौती मिलेगी।

‘वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के मास्टर हैं’

मिचेल सेंटनर पीटीआई से कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी भी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, जैसा कि हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं। वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के मास्टर हैं। उन्हें पहले भी न्यूजीलैंड की कुछ पिचें काफी पसंद आई हैं। उम्मीद है इस बार ऐसा नहीं होगा। उन्‍होंने कहा कि यह एक शानदार वनडे सीरीज होने वाली है, इसमें कोई शक नहीं है। यह अगले साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप से पहले की तैयारी है। हर कोई अपनी बेस्ट टीम चुनने की कोशिश कर रहा है।

भारत को घर पर हराना न्यूजीलैंड का पहला लक्ष्‍य

सेंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड का पहला टारगेट भारत के खिलाफ घर पर वनडे सीरीज जीतना होगा। भारत के खिलाफ पांच मैच के बाद श्रीलंका के खिलाफ घर पर तीन वनडे और फिर हम इंग्लैंड दौरे पर सितंबर 2027 में वर्ल्ड कप की आखिरी तैयारी करेंगे। उन्‍होंने कहा कि सबसे पहले हम भारत के खिलाफ घर पर सीरीज जीतना चाहते हैं, जो एक बहुत बढ़िया बात होगी। फिर यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि अगले साल अक्टूबर में हम क्‍या कर सकते हैं।

सेंटनर ने भारत की 3-0 की टेस्ट हार को किया याद

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड पिछली बार भारत में टेस्ट सीरीज में मिले थे, जिसमें कीवी टीम ने 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इस नतीजे से भारत का घरेलू टेस्ट में बिना हारे रहने का सिलसिला खत्म हो गया था, जो 12 साल और 18 सीरीज से ज्‍यादा समय तक चला था।
भारत की टेस्ट टीम अब बदलाव के दौर से गुजर रही है। वहीं, सेंटनर का मानना ​​है कि न्यूजीलैंड में दो-टेस्ट सीरीज कुछ नए खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो सकती है। उस दौरे को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमने पहले जिस बारे में बात की थी, वह जल्दी से ढलने की कोशिश करना है।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026-27: पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला वेन्यू समय (IST)
22 अक्टूबर 2026 1st T20I हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च 12:30 PM
24 अक्टूबर 2026 2nd T20I हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च 12:30 PM
27 अक्टूबर 2026 3rd T20I स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन 12:30 PM
30 अक्टूबर 2026 4th T20I ईडन पार्क, ऑकलैंड 12:30 PM
1 नवंबर 2026 5th T20I सेडन पार्क, हैमिल्टन 12:30 PM
4 नवंबर 2026 1st ODI ईडन पार्क, ऑकलैंड 7:30 AM
7 नवंबर 2026 2nd ODI स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन 7:30 AM
10 नवंबर 2026 3rd ODI सेडन पार्क, हैमिल्टन 7:30 AM
13 नवंबर 2026 4th ODI बे ओवल, माउंट माउंगानुई 7:30 AM
15 नवंबर 2026 5th ODI बे ओवल, माउंट माउंगानुई 7:30 AM
19–23 नवंबर 2026 1st Test बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन 3:30 AM
27 नवंबर–1 दिसंबर 2026 2nd Test हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च 3:30 AM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *