Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन तिहरे शतक चूके, लेकिन एक झटके में जडेजा-पुजारा जैसे कई दिग्‍गजों को छोड़ दिया पीछे

Duleep Trophy 2026 Final: ईशान किशन तिहरे शतक चूके, लेकिन एक झटके में जडेजा-पुजारा जैसे कई दिग्‍गजों को छोड़ दिया पीछे

Ishan Kishan missed triple hundred: चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल (Duleep Trophy 2026 Final) में साउथ जोन के खिलाफ ईस्‍ट जोन के कप्‍तान ईशान किशन अपने तिहरे शतक से चूक गए। लेकिन, आउट होने से पहले उन्‍होंने दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी के मामले में यशस्‍वी जायसवाल, चेतेश्‍वर पुजारा और अजय जडेजा समेत कई दिग्‍गजों को पीछे छोड़ दिया। उन्‍होंने 334 गेंदों पर 30 चौके और सात छक्‍कों की मदद से 270 रन की पारी खेली। उनकी इस दमदार पारी के दम पर दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक ईस्‍ट जोन 708 के स्‍कोर पर ऑलआउट हुई। अब इस मुकाबले में ईस्‍ट काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

दलीप ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारियां

रैंक खिलाड़ी रन गेंदें चौके छक्के टीम विपक्षी तारीख
1 आर. लांबा 320 471 30 6 नॉर्थ जोन वेस्ट जोन 21 अक्टूबर 1987
2 जी.के. खोड़ा* 300* 467 33 6 सेंट्रल जोन साउथ जोन 1 फरवरी 2001
3 एस.एस. भावे 292 वेस्ट जोन साउथ जोन 30 नवंबर 1994
4 जे. अरुण लाल 287 490 39 0 ईस्ट जोन वेस्ट जोन 25 अक्टूबर 1986
5 एस.वी. मांजरेकर 278 376 30 1 वेस्ट जोन सेंट्रल जोन 15 अक्टूबर 1987
6 एल.एस. राजपूत 275 281 23 7 वेस्ट जोन सेंट्रल जोन 15 अक्टूबर 1987
7 वीरेंद्र सहवाग 274 327 36 4 नॉर्थ जोन साउथ जोन 1 दिसंबर 1999
8 ईशान किशन 270 334 30 7 ईस्ट जोन साउथ जोन 6 सितंबर 2026
9 यशस्वी जायसवाल 265 323 30 4 वेस्ट जोन साउथ जोन 21 सितंबर 2022
10 अजय जडेजा 264 नॉर्थ जोन सेंट्रल जोन 10 अक्टूबर 1993
11 अभिषेक नायर 259 389 38 5 वेस्ट जोन नॉर्थ जोन 26 जनवरी 2010
12 चेतेश्वर पुजारा* 256* 363 28 0 इंडिया ब्लू इंडिया रेड 10 सितंबर 2016

वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने दिलाई शानदार शुरुआत

रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन की सलामी जोड़ी ने 100 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव 37 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 44 रन बनाकर बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईश्वरन 86 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 72 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद ही 147 के स्कोर पर सुदीप कुमार (6) के रूप में तीसरा विकेट भी गंवा दिया। यहां से कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शिखर मोहन के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। शिखर 85 रन बनाकर आउट हुए।

250 के निजी स्‍कोर पर हुए रिटायर्ड हर्ट

ईशान ने कुमार कुशाग्र के साथ पांचवें विकेट के लिए 230 रन की साझेदारी की। कुशाग्र 101 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 471 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया। फिर ईशान ने अनुकूल रॉय के साथ 140 रन जुटाकर टीम को 600 के पार पहुंचा दिया। ईशान 250 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद टीम को 680 के स्कोर पर सातवां झटका लगा, जिसके बाद ईशान एक बार फिर से उतरे और 334 गेंदों में 7 छक्कों और 30 चौकों के साथ 270 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *