किशनगंज में कंटेनर से 60 मवेशी मिले, 2 की मौत:भागलपुर से ठूंसकर बंगाल ले जाए जा रहे थे, 3 तस्कर पकड़े गए

किशनगंज में कंटेनर से 60 मवेशी मिले, 2 की मौत:भागलपुर से ठूंसकर बंगाल ले जाए जा रहे थे, 3 तस्कर पकड़े गए

किशनगंज के सुखानी थाना पुलिस ने सोमवार को एनएच-327ई पर तातपौआ मोड़ के पास एक कंटेनर से 60 मवेशी बरामद किए हैं। इन मवेशियों को क्रूरता से ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिनमें से दो मवेशी मरे हुए मिले। पुलिस ने कंटेनर में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम ने तातपौआ मोड़ के पास संदिग्ध कंटेनर को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी मिले। पुलिस के मुताबिक, मवेशियों को बहुत खराब हालत में एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर रखा गया था। 60 मवेशी मिले, दो की हो चुकी थी मौत कंटेनर से कुल 60 मवेशी बरामद हुए, जिनमें दो मृत थे। बरामद मवेशियों को सुरक्षित जगह पर रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में पशुओं की हालत और उन्हें ले जाने के तरीके समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अररिया से बंगाल जा रहा था कंटेनर थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने यह भी बताया कि कंटेनर अररिया की तरफ से बंगाल जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने निगरानी शुरू की और तातपौआ मोड़ के पास वाहन को रोककर यह कार्रवाई की। भागलपुर के तीन लोग गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज पुलिस ने कंटेनर में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अजीत कुमार मंडल (52 वर्ष), मो. फिरोज (35 वर्ष) और मो. इंतजार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहले भी बिना कागजात मवेशी ले जाने की बात सामने आई पुलिस अब कंटेनर के मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे पहले भी बिना कागजात के मवेशियों को भागलपुर के नवगछिया से पश्चिम बंगाल पहुंचा चुके हैं। एनएच-327ई से तस्करी के मामले आते रहे हैं सामने अररिया-गलगलिया एनएच-327ई के रास्ते मवेशियों की तस्करी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। बिहार से बंगाल तक मवेशी तस्करी करने वाले माफिया सक्रिय हैं। हालांकि, पुलिस समय-समय पर कार्रवाई भी कर रही है। किशनगंज के सुखानी थाना पुलिस ने सोमवार को एनएच-327ई पर तातपौआ मोड़ के पास एक कंटेनर से 60 मवेशी बरामद किए हैं। इन मवेशियों को क्रूरता से ठूंसकर ले जाया जा रहा था, जिनमें से दो मवेशी मरे हुए मिले। पुलिस ने कंटेनर में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम ने तातपौआ मोड़ के पास संदिग्ध कंटेनर को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी मिले। पुलिस के मुताबिक, मवेशियों को बहुत खराब हालत में एक-दूसरे के ऊपर ठूंसकर रखा गया था। 60 मवेशी मिले, दो की हो चुकी थी मौत कंटेनर से कुल 60 मवेशी बरामद हुए, जिनमें दो मृत थे। बरामद मवेशियों को सुरक्षित जगह पर रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में पशुओं की हालत और उन्हें ले जाने के तरीके समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अररिया से बंगाल जा रहा था कंटेनर थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी ने यह भी बताया कि कंटेनर अररिया की तरफ से बंगाल जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने निगरानी शुरू की और तातपौआ मोड़ के पास वाहन को रोककर यह कार्रवाई की। भागलपुर के तीन लोग गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज पुलिस ने कंटेनर में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अजीत कुमार मंडल (52 वर्ष), मो. फिरोज (35 वर्ष) और मो. इंतजार (20 वर्ष) के रूप में हुई है। ये तीनों भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पहले भी बिना कागजात मवेशी ले जाने की बात सामने आई पुलिस अब कंटेनर के मालिक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे पहले भी बिना कागजात के मवेशियों को भागलपुर के नवगछिया से पश्चिम बंगाल पहुंचा चुके हैं। एनएच-327ई से तस्करी के मामले आते रहे हैं सामने अररिया-गलगलिया एनएच-327ई के रास्ते मवेशियों की तस्करी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। बिहार से बंगाल तक मवेशी तस्करी करने वाले माफिया सक्रिय हैं। हालांकि, पुलिस समय-समय पर कार्रवाई भी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *