नेपाल में शादी करने वाली महिलाओं को मिलेगी नागरिकता:डीएम ने स्पेशल मैरिज एक्ट की बताई प्रक्रिया, कहा-‘कानूनी शर्तें पूरी होने पर आवेदन करें’

नेपाल में शादी करने वाली महिलाओं को मिलेगी नागरिकता:डीएम ने स्पेशल मैरिज एक्ट की बताई प्रक्रिया, कहा-‘कानूनी शर्तें पूरी होने पर आवेदन करें’

पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित निबंधन कार्यालय का सोमवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कमरों का जायजा लिया और कामकाज की स्थिति की जानकारी ली। रिकॉर्ड और कामकाज की ली जानकारी निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय में रखे अभिलेखों, रिकॉर्ड के रखरखाव और विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आम लोगों को दी जा रही सेवाओं के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। लोगों को बेवजह परेशान नहीं करने का निर्देश डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि निबंधन कार्यालय आने वाले लोगों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी आवेदनों और मामलों का निष्पादन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए। स्पेशल मैरिज एक्ट के मामलों की समीक्षा डीएम तरनजोत सिंह ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होने वाले विवाह पंजीकरण और प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नियमों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया। नेपाल में शादी और नागरिकता को लेकर दी जानकारी डीएम ने बताया कि यदि किसी भारतीय नागरिक ने नेपाल में शादी की है और उसकी पत्नी नेपाल की नागरिक है, तो निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें पूरी होने पर भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित नियमों और जरूरी दस्तावेजों का पालन करना अनिवार्य है। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर डीएम ने अधिकारियों को कार्यालय के कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने, निर्धारित समय में कार्य पूरा करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों को लेकर सक्रिय नजर आए। पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित निबंधन कार्यालय का सोमवार को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने औचक निरीक्षण किया। डीएम के अचानक पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कमरों का जायजा लिया और कामकाज की स्थिति की जानकारी ली। रिकॉर्ड और कामकाज की ली जानकारी निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय में रखे अभिलेखों, रिकॉर्ड के रखरखाव और विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आम लोगों को दी जा रही सेवाओं के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। लोगों को बेवजह परेशान नहीं करने का निर्देश डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि निबंधन कार्यालय आने वाले लोगों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी आवेदनों और मामलों का निष्पादन निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाए। स्पेशल मैरिज एक्ट के मामलों की समीक्षा डीएम तरनजोत सिंह ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत होने वाले विवाह पंजीकरण और प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को नियमों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया। नेपाल में शादी और नागरिकता को लेकर दी जानकारी डीएम ने बताया कि यदि किसी भारतीय नागरिक ने नेपाल में शादी की है और उसकी पत्नी नेपाल की नागरिक है, तो निर्धारित कानूनी प्रक्रिया और पात्रता की शर्तें पूरी होने पर भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए संबंधित नियमों और जरूरी दस्तावेजों का पालन करना अनिवार्य है। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर डीएम ने अधिकारियों को कार्यालय के कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने, निर्धारित समय में कार्य पूरा करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों को लेकर सक्रिय नजर आए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *