किशनगंज में त्योहारों से पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान:जेसीबी से सड़क-फुटपाथ खाली कराया; नोटिस के बाद भी नहीं हटे दुकानदार तो कार्रवाई

किशनगंज में त्योहारों से पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान:जेसीबी से सड़क-फुटपाथ खाली कराया; नोटिस के बाद भी नहीं हटे दुकानदार तो कार्रवाई

किशनगंज जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद किशनगंज ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान शहरी क्षेत्र के पश्चिमपाली, चूड़ीपट्टी रोड से लेकर गाँधी चौक पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए। जेसीबी से सड़क किनारे दुकान लगाकर और अन्य तरीके से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया। इससे पहले प्रशासन ने सभी को नोटिस दिए थे। जब दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, तब प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंचा और अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने की चेतावनी भी दी। इस कार्रवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, पुलिस बल के जवान और नगर परिषद के कई कर्मी भी मौजूद थे। त्योहारों को लेकर आगे भी जारी रहेगा अभियान वही अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने और लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है कि आगे से अतिक्रमण न करें, अन्यथा कारवाई भी की जाएगी। किशनगंज जिले में आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद किशनगंज ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान शहरी क्षेत्र के पश्चिमपाली, चूड़ीपट्टी रोड से लेकर गाँधी चौक पर सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए। जेसीबी से सड़क किनारे दुकान लगाकर और अन्य तरीके से किए गए अतिक्रमण को प्रशासन ने हटाया। इससे पहले प्रशासन ने सभी को नोटिस दिए थे। जब दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, तब प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंचा और अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने की चेतावनी भी दी। इस कार्रवाई के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार, पुलिस बल के जवान और नगर परिषद के कई कर्मी भी मौजूद थे। त्योहारों को लेकर आगे भी जारी रहेगा अभियान वही अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने और लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी भी दी है कि आगे से अतिक्रमण न करें, अन्यथा कारवाई भी की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *