जमुई की लक्ष्मी ने जीता मिस राइना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया खिताब:अब बोलिविया में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व; नौकरी के साथ मॉडलिंग का जुनून रखा जारी

जमुई की लक्ष्मी ने जीता मिस राइना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया खिताब:अब बोलिविया में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व; नौकरी के साथ मॉडलिंग का जुनून रखा जारी

जमुई की लक्ष्मी भार्गव ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 21 साल की लक्ष्मी ने अहमदाबाद, गुजरात में हुई मिस राइना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 प्रतियोगिता का खिताब जीता है। अब वह अगले साल बोलिविया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।उनकी इस जीत से जमुई में खुशी का माहौल है। लक्ष्मी भार्गव मूल रूप से जमुई जिला मुख्यालय के हरनाहा की रहने वाली हैं। वह उमाकांत सिंह और विभा देवी की बेटी हैं। जमुई पहुंचने पर उनके माता-पिता और बड़ी संख्या में लोगों ने स्टेशन पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। फिलहाल लक्ष्मी दिल्ली में रहकर अमेजन कंपनी में काम कर रही हैं। नौकरी के साथ मॉडलिंग का जुनून रखा जारी लक्ष्मी बताती हैं कि नौकरी के साथ मॉडलिंग के अपने जुनून को जारी रखना उनके लिए आसान नहीं था।इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। वह काम के बीच से समय निकालकर प्रतियोगिता की तैयारी करती रहीं। कई चरणों के बाद हासिल किया पहला स्थान इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।कई चरणों में हुई प्रतियोगिता के बाद फाइनल राउंड तक पहुंचना ही बड़ी चुनौती थी। लक्ष्मी ने यहां आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्हें मिस राइना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का ताज मिला। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद नहीं मानी हार लक्ष्मी का कहना है कि मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के दौरान कई बार परिस्थितियां उनके अनुकूल नहीं रहीं। नौकरी और मॉडलिंग को साथ लेकर चलना मुश्किल था। मध्यमवर्गीय परिवार से आने के कारण उन्हें आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। मॉडलिंग को करियर बनाने के फैसले पर सामाजिक स्तर पर भी कई तरह की रुकावटें सामने आईं, लेकिन उन्होंने लगातार खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। हालांकि लक्ष्मी ने इन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वह लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहीं और हर अनुभव से खुद को निखारती गईं। कम उम्र में ही शुरू हुआ उपलब्धियों का सिलसिला उनकी उपलब्धियों की शुरुआत भी कम उम्र में ही हो गई थी। दिसंबर 2021 में पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने बेस्ट स्माइल अवार्ड जीता था। इसके बाद फरवरी 2022 में बेतिया में बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड अपने नाम किया। वर्ष 2022 में उन्होंने मिस टीन इंडिया सुपरमॉडल का खिताब जीता। हालांकि लक्ष्मी ने इन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वह लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहीं और हर अनुभव से खुद को निखारती गईं। उनकी उपलब्धियों की शुरुआत भी कम उम्र में ही हो गई थी। दिसंबर 2021 में पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने बेस्ट स्माइल अवार्ड जीता था। इसके बाद फरवरी 2022 में बेतिया में बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड अपने नाम किया। वर्ष 2022 में उन्होंने मिस टीन इंडिया सुपरमॉडल का खिताब जीता। लक्ष्मी भार्गव की कुछ और तस्वीरें… जमुई की लक्ष्मी भार्गव ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 21 साल की लक्ष्मी ने अहमदाबाद, गुजरात में हुई मिस राइना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 प्रतियोगिता का खिताब जीता है। अब वह अगले साल बोलिविया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।उनकी इस जीत से जमुई में खुशी का माहौल है। लक्ष्मी भार्गव मूल रूप से जमुई जिला मुख्यालय के हरनाहा की रहने वाली हैं। वह उमाकांत सिंह और विभा देवी की बेटी हैं। जमुई पहुंचने पर उनके माता-पिता और बड़ी संख्या में लोगों ने स्टेशन पर फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। फिलहाल लक्ष्मी दिल्ली में रहकर अमेजन कंपनी में काम कर रही हैं। नौकरी के साथ मॉडलिंग का जुनून रखा जारी लक्ष्मी बताती हैं कि नौकरी के साथ मॉडलिंग के अपने जुनून को जारी रखना उनके लिए आसान नहीं था।इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। वह काम के बीच से समय निकालकर प्रतियोगिता की तैयारी करती रहीं। कई चरणों के बाद हासिल किया पहला स्थान इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था।कई चरणों में हुई प्रतियोगिता के बाद फाइनल राउंड तक पहुंचना ही बड़ी चुनौती थी। लक्ष्मी ने यहां आत्मविश्वास और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्हें मिस राइना हिस्पानोअमेरिकाना इंडिया 2026 का ताज मिला। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद नहीं मानी हार लक्ष्मी का कहना है कि मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के दौरान कई बार परिस्थितियां उनके अनुकूल नहीं रहीं। नौकरी और मॉडलिंग को साथ लेकर चलना मुश्किल था। मध्यमवर्गीय परिवार से आने के कारण उन्हें आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। मॉडलिंग को करियर बनाने के फैसले पर सामाजिक स्तर पर भी कई तरह की रुकावटें सामने आईं, लेकिन उन्होंने लगातार खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। हालांकि लक्ष्मी ने इन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वह लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहीं और हर अनुभव से खुद को निखारती गईं। कम उम्र में ही शुरू हुआ उपलब्धियों का सिलसिला उनकी उपलब्धियों की शुरुआत भी कम उम्र में ही हो गई थी। दिसंबर 2021 में पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने बेस्ट स्माइल अवार्ड जीता था। इसके बाद फरवरी 2022 में बेतिया में बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड अपने नाम किया। वर्ष 2022 में उन्होंने मिस टीन इंडिया सुपरमॉडल का खिताब जीता। हालांकि लक्ष्मी ने इन परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वह लगातार प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती रहीं और हर अनुभव से खुद को निखारती गईं। उनकी उपलब्धियों की शुरुआत भी कम उम्र में ही हो गई थी। दिसंबर 2021 में पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने बेस्ट स्माइल अवार्ड जीता था। इसके बाद फरवरी 2022 में बेतिया में बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड अपने नाम किया। वर्ष 2022 में उन्होंने मिस टीन इंडिया सुपरमॉडल का खिताब जीता। लक्ष्मी भार्गव की कुछ और तस्वीरें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *