बक्सर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के ऊपरी गंगापुल पर कार्रवाई की। टीम ने सेब लदे एक डीसीएम ट्रक से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी है। ट्रक में सड़े-गले सेब की बोरियों के नीचे शराब छिपाई गई थी। जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने करीब 597 कार्टन में 5301 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 64 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के मुताबिक, वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश की ओर से बक्सर में प्रवेश कर रहे एक डीसीएम ट्रक को संदिग्ध लगने पर रोका गया। 5301 लीटर शराब बरामद पहली नजर में ट्रक सेब से लदा हुआ दिख रहा था। ट्रक में कई सेब की बोरियां रखी थीं। हालांकि, जांच के दौरान उत्पाद पुलिस को ट्रक में कुछ गड़बड़ लगी। इसके बाद टीम ने गहरी जांच शुरू की। सेब की बोरियों को हटाया गया तो उनके नीचे शराब के कार्टन छिपे हुए मिले। इसके बाद ट्रक को पूरी तरह खाली कर तलाशी ली गई। तलाशी में कुल 597 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 5301 लीटर बताई गई है। उत्पाद विभाग ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल हो रहे डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया है। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने शराब की खेप के संबंध में जानकारी दी। गिरफ्तार चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के नमोल गांव निवासी विनोद कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। चंडीगढ़ से पूर्णिया ले जाई जा रही थी खेप वहीं दूसरे गिरफ्तार तस्कर की पहचान हिमाचल प्रदेश के सोनल गांव निवासी मोहन सिंह (28) के रूप में हुई है। उत्पाद पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ से पूर्णिया ले जाई जा रही थी। सभी शराब चंडीगढ़ में बनी बताई गई है। तस्करों ने शराब को सेब की बोरियों के नीचे इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच में ट्रक के भीतर शराब होने का पता न चल सके। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इस बड़ी खेप को पूर्णिया में किस व्यक्ति को डिलीवरी दी जानी थी और इसके पीछे तस्करी का पूरा नेटवर्क कौन संचालित कर रहा था। यह कार्रवाई चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार, निरीक्षक मध्यनिषेध के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान निरीक्षक मध्यनिषेध संतोष कुमार पाठक और अवर निरीक्षक मध्यनिषेध प्रिंस कुमार भी मौजूद रहे। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही पुलिस उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। बक्सर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के ऊपरी गंगापुल पर कार्रवाई की। टीम ने सेब लदे एक डीसीएम ट्रक से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब पकड़ी है। ट्रक में सड़े-गले सेब की बोरियों के नीचे शराब छिपाई गई थी। जांच के दौरान उत्पाद पुलिस ने करीब 597 कार्टन में 5301 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 64 लाख रुपये बताया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग के मुताबिक, वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश की ओर से बक्सर में प्रवेश कर रहे एक डीसीएम ट्रक को संदिग्ध लगने पर रोका गया। 5301 लीटर शराब बरामद पहली नजर में ट्रक सेब से लदा हुआ दिख रहा था। ट्रक में कई सेब की बोरियां रखी थीं। हालांकि, जांच के दौरान उत्पाद पुलिस को ट्रक में कुछ गड़बड़ लगी। इसके बाद टीम ने गहरी जांच शुरू की। सेब की बोरियों को हटाया गया तो उनके नीचे शराब के कार्टन छिपे हुए मिले। इसके बाद ट्रक को पूरी तरह खाली कर तलाशी ली गई। तलाशी में कुल 597 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 5301 लीटर बताई गई है। उत्पाद विभाग ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल हो रहे डीसीएम ट्रक को जब्त कर लिया है। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने शराब की खेप के संबंध में जानकारी दी। गिरफ्तार चालक की पहचान हिमाचल प्रदेश के नमोल गांव निवासी विनोद कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। चंडीगढ़ से पूर्णिया ले जाई जा रही थी खेप वहीं दूसरे गिरफ्तार तस्कर की पहचान हिमाचल प्रदेश के सोनल गांव निवासी मोहन सिंह (28) के रूप में हुई है। उत्पाद पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब की यह खेप चंडीगढ़ से पूर्णिया ले जाई जा रही थी। सभी शराब चंडीगढ़ में बनी बताई गई है। तस्करों ने शराब को सेब की बोरियों के नीचे इस तरह छिपाया था कि सामान्य जांच में ट्रक के भीतर शराब होने का पता न चल सके। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इस बड़ी खेप को पूर्णिया में किस व्यक्ति को डिलीवरी दी जानी थी और इसके पीछे तस्करी का पूरा नेटवर्क कौन संचालित कर रहा था। यह कार्रवाई चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार, निरीक्षक मध्यनिषेध के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान निरीक्षक मध्यनिषेध संतोष कुमार पाठक और अवर निरीक्षक मध्यनिषेध प्रिंस कुमार भी मौजूद रहे। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही पुलिस उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

