जौनपुर में मुसहर बस्ती की बिजली काटी:15 साल से मिल रही सप्लाई, लोग अंधेरे में रहने को मजबूर; डीएम से शिकायत

जौनपुर में मुसहर बस्ती की बिजली काटी:15 साल से मिल रही सप्लाई, लोग अंधेरे में रहने को मजबूर; डीएम से शिकायत

जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र के उत्तरगांव गांव में मुसहर बस्ती की बिजली काट दी गई है। सोमवार को 12 :30 बजे इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को संबोधित एक पत्र परियोजना निदेशक को सौंपा है। उत्तरगांव गांव के छोटेलाल मुसहर ने बताया कि उनकी बस्ती में करीब 15 साल पहले विधायक निधि से बिजली लगाई गई थी। तब से लेकर अब तक बिजली की सप्लाई लगातार जारी थी। करीब एक महीने पहले बिजली विभाग की टीम ने बस्ती के सभी कनेक्शन काट दिए। बस्ती के लोगों के पास बिजली का कोई दूसरा इंतजाम नहीं है, जिससे वे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। छोटेलाल ने जब बिजली काटने का कारण पूछा, तो टीम ने कहा कि उन्हें जो आदेश मिला है, वे वही कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को विभाग में जाकर पता करने को कहा। छोटेलाल ने बताया कि बारिश के दिनों में जलजमाव की समस्या है। इस मौसम में रात के अंधेरे में जीना मुश्किल हो गया है। उन्हें रात में जहरीले जानवरों का डर सता रहा है। छोटेलाल मुसहर ने डीएम से इस मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *