कलेक्टर से मिलने पैदल निकलीं एकलव्य स्कूल की छात्राएं:ट्राइबल एसी भागने पहुंचे, बस की व्यवस्था कराई, अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी

कलेक्टर से मिलने पैदल निकलीं एकलव्य स्कूल की छात्राएं:ट्राइबल एसी भागने पहुंचे, बस की व्यवस्था कराई, अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी

सरगुजा के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राएं सोमवार को कलेक्टर से मिलकर उन्हें समस्या बताने पैदल ही अंबिकापुर के लिए निकल गईं। छात्राओं के पैदल अंबिकापुर निकलने की सूचना पर ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर ललित शुक्ला भागते हुए बैलकोटा पहुंचे। छात्राओं ने असिस्टेंट कमिश्नर से बात करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे कलेक्टर से मिलकर उन्हें समस्याएं बताएंगी। बताया गया है कि हॉस्टल की समस्याओं और प्रिंसिपल की मनमानी से छात्राएं नाराज हैं। छात्राओं के लिए बैलकोटा में बस मंगाकर उन्हें अंबिकापुर रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने पहले भी कई बार अव्यवस्था और प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण छात्राओं ने अंबिकापुर पहुंचकर कलेक्टर से शिकायत करने का निर्णय लिया। 30 से अधिक छात्राएं सोमवार सुबह पैदल ही 30 किलोमीटर दूर अंबिकापुर जाने के लिए रवाना हो गईं। ट्राइबल एसी से बात तक करने को तैयार नहीं हुई छात्राएं छात्राओं के साथ स्कूल की टीचर्स भी सुरक्षा के लिहाल से पैदल चलने लगीं और छात्राओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं नहीं रूकीं। इसकी जानकारी ट्राइबल असिस्टेंट कमिश्नर ललित शुक्ला को मिली तो वे बैलकोटा पहुंचे। एसी शुक्ला ने छात्राओं से बात करने की कोशिश की और भरोसा दिया कि यदि उन्हें प्रिंसिपल से प्राब्लम है तो आज से ही वे स्कूल नहीं जाएंगे। छात्राएं एसी को समस्याएं तक बताने को तैयार नहीं हुईं और अंबिकापुर पैदल आने की जिद पर अड़ी रहीं। इसके बाद एसी शुक्ला ने छात्राओं के लिए बस की व्यवस्था कराई और बस से छात्राओं को अंबिकापुर रवाना किया गया। टीचर्स बोले-छात्राओं को भड़काया गया है स्कूल के टीचर्स ने प्रिंसिपल का बचाव किया और कहा कि वे नियमानुसार काम करते हैं। छात्राओं को भड़काया गया है। वे बात तक नहीं कर रही हैं। छात्राओं ने कहा कि वे कलेक्टर से मिलकर ही अपनी समस्याएं बताएंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *