अजमेर नगर निगम के 80 वार्ड में महिलाओं के लिए 27 सीट रिजर्व थी, लेकिन भाजपा-कांग्रेस ने इससे ज्यादा सीटों पर महिलाओं को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों ही पार्टी की कुल 70 महिला कैंडिडेट्स चुनाव मैदान में हैं, इसमें भाजपा की 36 व कांग्रेस की 34 महिलाएं शामिल हैं। वार्ड संख्या 40 अनारक्षित ओपन व 61 एसटी ओपन के लिए आरक्षित था, इसके बावजूद दोनों ही पार्टी ने महिला कैंडिडेट्स पर ही भरोसा जताया। इसके अलावा 14 अलग अलग वार्ड, जो महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं थे, उन पर भी भाजपा व कांग्रेस ने महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा। इसके अलावा निर्दलीय व अन्य पार्टी उम्मीदवार में 81 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसलिए नगर निगम में मेयर की सीट का अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व होना माना जा रहा है। इन 2 वार्ड में दोनों पार्टी ने महिलाओं को दिया टिकट… अब जानते है वो वार्ड जो महिलाओं के लिए ही रिजर्व थे…. ……….. पढ़ें ये खबर भी… अजमेर में भाजपा के 17-कांग्रेस के 4 उम्मीदवार करोड़पति:कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आई मोनिका सबसे अमीर; एक प्रत्याशी ने जीरो दिखाई संपत्ति अजमेर में पार्षद का चुनाव लड़ रहे भाजपा-कांग्रेस के 156 उम्मीदवारों में से 21 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इसमें भाजपा के 17 और कांग्रेस के 4 प्रत्याशी हैं। दोनों दलों में सबसे अमीर प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई मोनिका जैन हैं। (पूरी खबर पढें)

