AI ट्रेडिंग में 75 लाख का मुनाफा दिखाया…9.41 लाख ठगे:विड्रॉल के नाम पर पेनल्टी और ब्लैकमेलिंग; नर्सिंग कॉलेज अधिकारी को ठगा

AI ट्रेडिंग में 75 लाख का मुनाफा दिखाया…9.41 लाख ठगे:विड्रॉल के नाम पर पेनल्टी और ब्लैकमेलिंग; नर्सिंग कॉलेज अधिकारी को ठगा

ग्वालियर शहर में साइबर ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर नर्सिंग कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी से 9 लाख 41 हजार 960 रुपए ठग लिए। ठगों ने ऑटोमैटिक ट्रेडिंग और 300 प्रतिशत बोनस का झांसा देकर फर्जी डीमैट अकाउंट खुलवाया। इसमें करीब 90 हजार डॉलर यानी लगभग 75 लाख रुपए का मुनाफा दिखाया। पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो विड्रॉल के नाम पर अलग-अलग चार्ज और पेनल्टी बताकर दोबारा रुपए जमा कराए गए। सिरोल निवासी आशीष मिटकर (46) सिकरौदा चौराहा स्थित आरएस सिंह कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि फॉरेक्स ट्रेडिंग के लिए ‘वैल्यू ट्रेड’ नाम की कंपनी में डीमैट अकाउंट खुलवाया था। इसके बाद कथित कंपनी कर्मचारी अक्षय ने संपर्क कर AI के जरिए ऑटोमैटिक ट्रेडिंग, महज 2 प्रतिशत स्टॉप लॉस और भारी मुनाफे का लालच दिया। 300% बोनस का झांसा, स्क्रीन पर दिखा 90 हजार डॉलर प्रॉफिट अक्षय के कहने पर आशीष ने कंपनी के बताए बैंक खातों में करीब 3 लाख रुपए जमा किए। अक्षय ने अपनी ओर से 2.50 लाख रुपए निवेश करने और कंपनी से 300 प्रतिशत बोनस दिलाने का दावा किया। 25 जुलाई को ट्रेडिंग अकाउंट में करीब 90 हजार डॉलर का प्रॉफिट दिखाई देने लगा। फर्जी मुनाफा देखकर आशीष को कंपनी पर भरोसा हो गया। विड्रॉल मांगा तो पेनल्टी का डर दिखाया 26 अगस्त को आशीष ने रकम निकालने के लिए विड्रॉल रिक्वेस्ट डाली। इसके बाद अक्षय ने खुद के छुट्टी पर होने की बात कहकर आकाश नाम के व्यक्ति से बात कराई। आकाश ने 10 प्रतिशत प्रॉफिट शेयरिंग के नाम पर करीब 9 लाख रुपए एडवांस मांगे। रकम नहीं देने पर 1.5 प्रतिशत प्रतिदिन पेनल्टी लगाने की धमकी दी। डर के चलते आशीष ने 26 अगस्त को 2 लाख रुपए बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अभिजीत चौहान नाम के कथित अकाउंटेंट ने फर्जी जांच और कैश पेमेंट का डर दिखाकर आधार कार्ड समेत दस्तावेज मांगे। 28 अगस्त को उनसे 4 लाख 41 हजार 260 रुपए और जमा करा लिए गए। 1930 पर शिकायत के बाद केस दर्ज अलग-अलग किस्तों में कुल 9 लाख 41 हजार 960 रुपए गंवाने और रकम वापस नहीं मिलने पर आशीष को ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। इसके बाद सिरोल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बैंक खातों को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू डीएसपी साइबर मनीष यादव ने बताया कि फर्जी फॉरेक्स और AI ट्रेडिंग ऐप के जरिए नर्सिंग कॉलेज अधिकारी से 9.41 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उन्हें होल्ड कराने की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *