सहारनपुर जाने से पहले मेरठ के नेता हाउस अरेस्ट:सपा विधायक अतुल प्रधान, AIMIM प्रवक्ता के घरों पर पुलिस तैनात

सहारनपुर जाने से पहले मेरठ के नेता हाउस अरेस्ट:सपा विधायक अतुल प्रधान, AIMIM प्रवक्ता के घरों पर पुलिस तैनात

सहारनपुर में मस्जिद तोड़फोड़ मामले में प्रदर्शन के लिए जाने वाले नेताओं को पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस ने मेरठ में ही विपक्ष के नेताओं को रोक दिया है। उनके घरों पर रात से पुलिस लगी है। पुलिस ने नेताओं को हाउस अरेस्ट किया हुआ है।
सपा से सरधना सीट के विधायक अतुल प्रधान को शास्त्रीनगर में उनके घर पर ही डिटेन किया गया है। सुबह से अतुल प्रधान के घर पर पुलिस पहुंची हुई है। खुद सीओ और 20 से अधिक पुलिसकर्मी अतुल प्रधान के घर पर लगे हैं। AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान को भी किठौर में घर पर डिटेन किया है। नेताओं के घरों पर रात से पुलिस का पहरा सहारनपुर मस्जिद मामले में आज सोमवार को AIMIM और समाजवादी पार्टी दोनों दलों से एक डेलिगेशन को सहारनपुर जाना था। मेरठ से भी विधायक अतुल प्रधान का नाम सपा डेलिगेशन की लिस्ट में है। उनको भी वहां जाना था। इसी तरह AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान को उनकी पार्टी ने सहारनपुर जाने वाले डेलिगेशन में रखा था। लेकिन रात से नेताओं के यहां पुलिस का कड़ा पहरा है। पुलिस उन्हें कहीं जाने नहीं दे रही। लोकतंत्र का हनन कर रही सरकार अतुल प्रधान ने कहा कि ये कैसा लोकतंत्र है जहां हम अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज नहीं उठा सकते। हम अन्याय का विरोध करते हैं तो हमारे घरों में पुलिस लगा दी जाती है। जैसे हम अपराधी हों। हमें आने-जाने नहीं दिया जाता। इस सरकार में पूरी तरह लोकतंत्र का हनन हो रहा है।
शादाब चौहान ने भी इसे इंसानी हकों का हनन बताया। कहा कि सहारनपुर में मस्जिद गिराई गई हम उसकी जांच करना चाहते हैं तो हमें रोका क्यों जा रहा है। इस देश में हमेशा मस्जिदों को ही निशाना क्यों बनाया जाता है। वहां बुलडोजर चलते हैं। क्या लोकतंत्र में किसी को अपनी बात कहने का भी हक अब नहीं रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *