मुजफ्फरपुर पुलिस ने अगस्त में 1886 आरोपी गिरफ्तार किए:भारी मात्रा में विदेशी शराब, हथियार सहित अन्य सामान बरामद, SSP बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अगस्त में 1886 आरोपी गिरफ्तार किए:भारी मात्रा में विदेशी शराब, हथियार सहित अन्य सामान बरामद, SSP बोले- कार्रवाई जारी रहेगी

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अगस्त में अपराधियों और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ एक अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध रोकने के लिए लगातार छापेमारी और वाहन चेकिंग की जा रही है। इस अभियान में पुलिस टीम ने पूरे महीने में कुल 1886 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से 878 आरोपियों को गंभीर अपराधों के लिए जेल भेजा गया है। एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
29,799 लीटर विदेशी शराब जब्त कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई की। पिछले महीने शराब से जुड़े मामलों में 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 652 लीटर देशी शराब और 29,799 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। कोर्ट के आदेशों का पालन कराने और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया गया। पुलिस ने 3593 वारंट पूरे किए। इसके अलावा, लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ 278 कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई।
34,84,000 रुपए जुर्माना अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जिले भर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 34,84,000 रुपए शमन (जुर्माना) राशि के रूप में वसूले गए। इसके अलावा अन्य बड़ी बरामदगी के तहत पुलिस ने 10 अवैध आग्नेयास्त्र (हथियार), 14 जिंदा कारतूस, 02 खोखा, 62 वाहन और 1,44,390 रुपये की नकद राशि जब्त की है। मुजफ्फरपुर पुलिस ने अगस्त में अपराधियों और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ एक अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध रोकने के लिए लगातार छापेमारी और वाहन चेकिंग की जा रही है। इस अभियान में पुलिस टीम ने पूरे महीने में कुल 1886 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से 878 आरोपियों को गंभीर अपराधों के लिए जेल भेजा गया है। एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों और अवैध धंधेबाजों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
29,799 लीटर विदेशी शराब जब्त कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब तस्करों पर कार्रवाई की। पिछले महीने शराब से जुड़े मामलों में 166 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 652 लीटर देशी शराब और 29,799 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। कोर्ट के आदेशों का पालन कराने और फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए भी अभियान चलाया गया। पुलिस ने 3593 वारंट पूरे किए। इसके अलावा, लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ 278 कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की गई।
34,84,000 रुपए जुर्माना अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से जिले भर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 34,84,000 रुपए शमन (जुर्माना) राशि के रूप में वसूले गए। इसके अलावा अन्य बड़ी बरामदगी के तहत पुलिस ने 10 अवैध आग्नेयास्त्र (हथियार), 14 जिंदा कारतूस, 02 खोखा, 62 वाहन और 1,44,390 रुपये की नकद राशि जब्त की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *