नकली सिगरेट मामले में चौकी प्रभारी, कांस्टेबल सस्पेंड:मेरठ के हस्तिनापुर में पकड़ी गई थी नकली सिगरेट की फैक्ट्री

नकली सिगरेट मामले में चौकी प्रभारी, कांस्टेबल सस्पेंड:मेरठ के हस्तिनापुर में पकड़ी गई थी नकली सिगरेट की फैक्ट्री

मेरठ के हस्तिनापुर के दूधली गांव में एक डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग में पकड़ी गई नकली सिगरेट फैक्टरी के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने इस मामले में जंबूद्वीप चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार और बीट कांस्टेबल उमेश कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं पुलिस ने मामले में मास्टरमाइंड की तलाश तेज कर दी है। पूरे मामले में पुलिस ने रविकिशोर को अरेस्ट किया है। जबकि इसका मास्टरमाइंड कोई और है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। साथ ही सीओ मवाना को विभागीय जांच भी सौंपी है।
पुलिसकर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप
इस पूरे मामले में सस्पेंड किए गए जंबूद्वीप चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शिवेंद्र कुमार और बीट कांस्टेबल उमेश कुमार दोनों पर क्षेत्र में अवैध गतिविधि की जानकारी और निगरानी को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप है। दूधली गांव के खादर में कॉलेज भवन के अंदर आठ महीने से चल रही आईटीसी कंपनी की नकली सिगरेट फैक्टरी पकड़े जाने के बाद मूल बेंगलुरु व हाल दिल्ली निवासी रवि किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार पर जेल भेज दिया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि रवि किशोर को सिर्फ मोहरा बनाया गया था।
यह खेल कहीं ओर से चल रहा था। पुलिस को पूछताछ में उसने बताया कि नकली फैक्टरी वह स्वयं ही संचालित कर रहा था। परंतु पुलिस को मिले कई महत्वपूर्ण सबूतों के आधार पर इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क है जिसके तार पश्चिमी देश कंबोडिया तक जुड़े हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *