ई-रिक्शा से रेकी, फिर बाइक चोरी, पार्ट्स में बेचते थे:गोरखपुर कैंट पुलिस ने 2 शातिर चोरों को दबोचा, 4 बाइक बरामद

ई-रिक्शा से रेकी, फिर बाइक चोरी, पार्ट्स में बेचते थे:गोरखपुर कैंट पुलिस ने 2 शातिर चोरों को दबोचा, 4 बाइक बरामद

गोरखपुर में वाहन चोरों पर नकेल कसते हुए थाना कैंट पुलिस ने शनिवार को अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर ई-रिक्शा से घूमकर रेकी करते थे और मौका पाकर बाइक उड़ा ले जाते थे। मल्हीपुर में बने कमरे में ले जाकर चोरी की बाइक रखते थे। वहां से बाइक काटकर पार्ट्स के रूप में बेच देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 2 बाइक, 2 बाइक के कटे पार्ट्स और घटना में इस्तेमाल होने वाला ई-रिक्शा बरामद किया है। मल्हीपुर से पकड़े गए दोनों चोर
चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर दुर्गेश कुमार वैश्य की टीम ने 6 सितंबर को दोपहर 1:15 बजे ग्राम मल्हीपुर से दोनों आरोपियों को पकड़ा। जिनकी पहचान सीकरीगंज के नकौड़ी के अब्दुल करीम और गीडा के छपिया सरया निवासी आमिर खान उर्फ गोलू के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 30 साल है। डीडीयू और मोहद्दीपुर से चुराई थी बाइक
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से पैशन प्रो ब्लैक 110 CC UP53CN3847 और HF डीलक्स UP58M6358 बाइक बरामद की गई है। इसके अलावा दो बाइकों के पार्ट्स मिले हैं, जिनके नंबर UP58X8277 और UP53AW6004 हैं। जांच में सामने आया कि UP53CN3847 और UP53AW6004 के संबंध में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज है। पहली बाइक 7 अगस्त को DDU यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से अभिषेक नारायण पांडेय की चोरी हुई थी। दूसरी बाइक 1 सितंबर को आधार सेवा केंद्र मोहद्दीपुर से अभिषेक विश्वकर्मा की चोरी हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि UP58X8277 बाइक बरदहिया बाजार खलीलाबाद से और UP58M6358 बाइक यूनियन बैंक खलीलाबाद बाईपास से चुराई थी। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आमिर खान उर्फ गोलू पहले ई-रिक्शा से घूमकर रेकी करता था। बाइक चिन्हित होने के बाद अब्दुल करीम चोरी कर लेता था और गोलू ई-रिक्शा लेकर निकल जाता था। चोरी की बाइक मल्हीपुर में कमरे में छिपा देते और काटकर पुर्जे बेच देते थे। गैंग ने यूनियन बैंक खलीलाबाद बाईपास, बरदहिया बाजार, मोहद्दीपुर आधार केंद्र, कौवाबाग कारखाना पार्किंग, रॉयल होटल पैलेस बाघागड़ा समेत कई जगहों से चोरियां कबूली हैं। अब्दुल पर दर्ज हैं 12 केस
अब्दुल करीम शातिर अपराधी है। उस पर कैंट और सीकरीगंज थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के 12 मुकदमे दर्ज हैं। आमिर पर भी दो मुकदमे दर्ज हो गए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *