गया में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन सम्मेलन संपन्न:हेमंती देवी बनीं जिला अध्यक्ष; मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान, देशभर में धरने की तैयारी

गया में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका यूनियन सम्मेलन संपन्न:हेमंती देवी बनीं जिला अध्यक्ष; मांगों को लेकर संघर्ष तेज करने का ऐलान, देशभर में धरने की तैयारी

गया में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं कर्मचारी यूनियन का दो दिवसीय आठवां सम्मेलन संपन्न हुआ। बोधगया प्रखंड के टेकुना फार्म स्थित एक निजी होटल में आयोजित सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों के चुनाव के साथ सेविका-सहायिकाओं की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति पर चर्चा हुई। सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान दिवंगत पदाधिकारियों और साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए ऑल इंडिया फेडरेशन की उपाध्यक्ष किशोरी वर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया। अध्यक्ष मंडल में अनीता झा, मीना कुमारी और शोभा कुमारी शामिल रहीं। तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन का ऐलान किशोरी वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए ऑल इंडिया स्तर पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और बिहार की अधिक से अधिक सेविका-सहायिकाओं को आंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया। राज्य कमेटी में इन पदाधिकारियों का चयन राज्य कमेटी में सर्वसम्मति से मीना कुमारी को कार्यकारी अध्यक्ष, अनीता झा को राज्य अध्यक्ष, नीलम कुमारी (अरवल) को महामंत्री और मधु कुमारी (गया) को राज्य कोषाध्यक्ष बनाया गया। रितिका कुमारी को सचिव एवं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मंजू कुमारी, विजय कुमार, रविंद्र कुमार, पार्वती कुमारी, शमशाद बेगम और मंटू देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। हेमंती देवी बनीं गया जिला अध्यक्ष गया जिला सम्मेलन में जिला अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का प्रतिवेदन सदन में रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों का चयन हुआ। अनीता झा को सम्मानित अध्यक्ष, प्रेमलता सिन्हा को मुख्य संरक्षक और सुनीला देवी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, रेणु कुमारी और इंदु कुमारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। मधु कुमारी को जिला मंत्री, रितिका कुमारी और रेखा कुमारी को सहायक जिला मंत्री बनाया गया। हेमंती देवी को गया जिला अध्यक्ष और मंजू कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रमिता देवी को सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघर्ष और संगठन की जिम्मेदारी भी तय मंजू कुमारी, रीना कुमारी, सुनीता कुमारी और रूबिता कुमारी को संघर्ष मंत्री बनाया गया। वहीं लालसा कुमारी को संगठन मंत्री तथा सुलेखा कुमारी और उर्मिला देवी को संगठन की जिम्मेदारी दी गई। डीएम और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बढ़ाया हौसला सम्मेलन में गया के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रश्मि वर्मा भी पहुंचीं। उन्होंने सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं और मांगों को सुना तथा उनका हौसला बढ़ाया। सम्मेलन में महामंत्री मीना कुमारी, नीलम कुमारी, राज्य अध्यक्ष अनीता झा, अनुपम कुमार, रविंद्र सिंह और वीणा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुमन कुमारी, अरफा शमीम, नगिना देवी, अनीता रॉय, सरिता कुमारी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। संगठन मजबूत करने और आंदोलन तेज करने का संकल्प सम्मेलन के समापन पर संगठन को मजबूत करने, सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने और आगामी आंदोलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। गया में बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं कर्मचारी यूनियन का दो दिवसीय आठवां सम्मेलन संपन्न हुआ। बोधगया प्रखंड के टेकुना फार्म स्थित एक निजी होटल में आयोजित सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों के चुनाव के साथ सेविका-सहायिकाओं की मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति पर चर्चा हुई। सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान दिवंगत पदाधिकारियों और साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए ऑल इंडिया फेडरेशन की उपाध्यक्ष किशोरी वर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया। अध्यक्ष मंडल में अनीता झा, मीना कुमारी और शोभा कुमारी शामिल रहीं। तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन का ऐलान किशोरी वर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए ऑल इंडिया स्तर पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और बिहार की अधिक से अधिक सेविका-सहायिकाओं को आंदोलन से जोड़ने पर जोर दिया। राज्य कमेटी में इन पदाधिकारियों का चयन राज्य कमेटी में सर्वसम्मति से मीना कुमारी को कार्यकारी अध्यक्ष, अनीता झा को राज्य अध्यक्ष, नीलम कुमारी (अरवल) को महामंत्री और मधु कुमारी (गया) को राज्य कोषाध्यक्ष बनाया गया। रितिका कुमारी को सचिव एवं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। मंजू कुमारी, विजय कुमार, रविंद्र कुमार, पार्वती कुमारी, शमशाद बेगम और मंटू देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। हेमंती देवी बनीं गया जिला अध्यक्ष गया जिला सम्मेलन में जिला अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का प्रतिवेदन सदन में रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद जिला कमेटी के नए पदाधिकारियों का चयन हुआ। अनीता झा को सम्मानित अध्यक्ष, प्रेमलता सिन्हा को मुख्य संरक्षक और सुनीला देवी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। रेखा कुमारी, संगीता कुमारी, रेणु कुमारी और इंदु कुमारी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। मधु कुमारी को जिला मंत्री, रितिका कुमारी और रेखा कुमारी को सहायक जिला मंत्री बनाया गया। हेमंती देवी को गया जिला अध्यक्ष और मंजू कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रमिता देवी को सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघर्ष और संगठन की जिम्मेदारी भी तय मंजू कुमारी, रीना कुमारी, सुनीता कुमारी और रूबिता कुमारी को संघर्ष मंत्री बनाया गया। वहीं लालसा कुमारी को संगठन मंत्री तथा सुलेखा कुमारी और उर्मिला देवी को संगठन की जिम्मेदारी दी गई। डीएम और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने बढ़ाया हौसला सम्मेलन में गया के जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी रश्मि वर्मा भी पहुंचीं। उन्होंने सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं और मांगों को सुना तथा उनका हौसला बढ़ाया। सम्मेलन में महामंत्री मीना कुमारी, नीलम कुमारी, राज्य अध्यक्ष अनीता झा, अनुपम कुमार, रविंद्र सिंह और वीणा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुमन कुमारी, अरफा शमीम, नगिना देवी, अनीता रॉय, सरिता कुमारी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए। संगठन मजबूत करने और आंदोलन तेज करने का संकल्प सम्मेलन के समापन पर संगठन को मजबूत करने, सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने और आगामी आंदोलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *