मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि:श्याम नगर पीएसी में गार्ड ऑफ ऑनर देकर पार्थिव शरीर कन्नौज रवाना

मुख्य आरक्षी जितेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि:श्याम नगर पीएसी में गार्ड ऑफ ऑनर देकर पार्थिव शरीर कन्नौज रवाना

कानपुर के श्याम नगर पीएसी में आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गई। 37वीं वाहिनी में नियुक्त मुख्य आरक्षी श्री जितेंद्र कुमार का 5 अगस्त को लंबी बीमारी के चलते कानपुर नगर के प्रथा हॉस्पिटल में निधन हो गया था। रविवार को उनका पार्थिव शरीर वाहिनी शहीद स्मारक पर लाया गया। जहां सेनानायक श्री बी.बी. चौरसिया (IPS) सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पार्थिव शरीर को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु उनके गृह जनपद कन्नौज के लिए सम्मानपूर्वक रवाना किया गया। पुलिस बल में दिए गए उनके अप्रतिम योगदान को पुलिस परिवार सदैव अपनी स्मृतियों में संजोकर रखेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *