क्षत्रिय महासभा में तीन पदाधिकारियों का मनोनयन:अंकित सिंह युवा जिलाध्यक्ष, रोहित सिंह को युवा जिला महासचिव की जिम्मेदारी

क्षत्रिय महासभा में तीन पदाधिकारियों का मनोनयन:अंकित सिंह युवा जिलाध्यक्ष, रोहित सिंह को युवा जिला महासचिव की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ की बैठक जिला अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी के आवास पर आयोजित हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिला अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी ने अंकित सिंह को युवा जिला अध्यक्ष, रोहित सिंह को युवा जिला महासचिव और राजेश कुमार राघव एडवोकेट को जिला विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान और आईटी सेल प्रमुख राहुल चौहान पारस ने प्रदान किए। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अजय तोमर, वीरेश राघव, सुमित ठाकुर (गभाना), विपिन सोलंकी, संदीप राघव, धर्मेंद्र सिंह तोमर, अर्जुन सिंह तोमर, रंजीत तोमर, दुर्गेश सोलंकी, गरिमा राघव, कुसुम चौहान, वीना राघव, जया राघव और कुसुम राघव समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *