सुपौल में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में संगठनात्मक बदलाव किया है। इसी क्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष पवन कुमार कामत को करीब दो दशक बाद एक बार फिर निर्मली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने पत्र जारी कर पवन कुमार कामत के मनोनयन की जानकारी दी। नई जिम्मेदारी मिलने पर कामत ने जिलाध्यक्ष के साथ निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर पवन कुमार कामत ने कहा कि नगर पंचायत निर्मली सहित आसपास के क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय किया जाएगा। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। पुराना अनुभव आएगा काम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि पवन कामत पहले भी संगठन में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र और संगठन का उनका पुराना अनुभव नई जिम्मेदारी में उपयोगी साबित होगा। करीब 20 वर्ष बाद फिर से नगर अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी में नई सक्रियता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने दी बधाई मनोनयन पर नगर पंचायत निर्मली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगन्नाथ कामत, रंजीत नायक, देवनारायण साह उर्फ देबू साह, प्रवीण मंडल, कन्हैया कुमार कामत सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पवन कामत को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में निर्मली नगर क्षेत्र में जदयू की संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। सुपौल में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में संगठनात्मक बदलाव किया है। इसी क्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष पवन कुमार कामत को करीब दो दशक बाद एक बार फिर निर्मली नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने पत्र जारी कर पवन कुमार कामत के मनोनयन की जानकारी दी। नई जिम्मेदारी मिलने पर कामत ने जिलाध्यक्ष के साथ निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर पवन कुमार कामत ने कहा कि नगर पंचायत निर्मली सहित आसपास के क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय किया जाएगा। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के साथ पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। पुराना अनुभव आएगा काम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मानना है कि पवन कामत पहले भी संगठन में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र और संगठन का उनका पुराना अनुभव नई जिम्मेदारी में उपयोगी साबित होगा। करीब 20 वर्ष बाद फिर से नगर अध्यक्ष बनाए जाने को पार्टी में नई सक्रियता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने दी बधाई मनोनयन पर नगर पंचायत निर्मली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जगन्नाथ कामत, रंजीत नायक, देवनारायण साह उर्फ देबू साह, प्रवीण मंडल, कन्हैया कुमार कामत सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पवन कामत को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में निर्मली नगर क्षेत्र में जदयू की संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

