सुधाकर सिंह का नीतीश सरकार पर हमला:‘भ्रष्टाचार का मॉडल खड़ा किया’, CBI की शक्ति छीनी, स्वास्थ्य विभाग में 300 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

सुधाकर सिंह का नीतीश सरकार पर हमला:‘भ्रष्टाचार का मॉडल खड़ा किया’, CBI की शक्ति छीनी, स्वास्थ्य विभाग में 300 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के दौर में बिहार में भ्रष्टाचार का एक मॉडल खड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन CBI की शक्तियां छीन ली गई हैं। सवाल उठाते हुए कहा कि जब भ्रष्ट लोग CBI से डरते थे तो उसकी शक्तियां क्यों कम की गईं? मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की खरीद पर सवाल सुधाकर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की खरीद का मामला उठाया। उन्होंने दावा किया कि 23 करोड़ रुपए की मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट मशीन 4.50 करोड़ रुपए में खरीदी गई और इसमें करीब 300 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हर विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप राजद सांसद ने आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग विभागों में कॉर्पोरेशन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य विभागों में भी अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने CAG की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उस पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। नीतीश कुमार को जेल भेजने की मांग सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के ज्यादातर मामलों में मुख्यमंत्री की भूमिका रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ‘उन्हें जेल जाना चाहिए।’ उन्होंने सवाल किया, ‘CBI की शक्तियां कम किए जाने के बाद भ्रष्ट अधिकारियों और मंत्रियों में जांच का डर कैसे रहेगा।’ सरकारी दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल सुधाकर सिंह ने सरकारी अस्पतालों से मरीजों को मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में मिलने वाली दवाएं मरीजों के लिए नुकसानदायक हैं और इन्हें लेने से नई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और उसमें कथित भ्रष्टाचार है। राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के दौर में बिहार में भ्रष्टाचार का एक मॉडल खड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन CBI की शक्तियां छीन ली गई हैं। सवाल उठाते हुए कहा कि जब भ्रष्ट लोग CBI से डरते थे तो उसकी शक्तियां क्यों कम की गईं? मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की खरीद पर सवाल सुधाकर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम की खरीद का मामला उठाया। उन्होंने दावा किया कि 23 करोड़ रुपए की मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट मशीन 4.50 करोड़ रुपए में खरीदी गई और इसमें करीब 300 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। हर विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप राजद सांसद ने आरोप लगाया कि बिहार में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग विभागों में कॉर्पोरेशन बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य विभागों में भी अनियमितताएं हो रही हैं। उन्होंने CAG की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए उस पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाया। नीतीश कुमार को जेल भेजने की मांग सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के ज्यादातर मामलों में मुख्यमंत्री की भूमिका रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ‘उन्हें जेल जाना चाहिए।’ उन्होंने सवाल किया, ‘CBI की शक्तियां कम किए जाने के बाद भ्रष्ट अधिकारियों और मंत्रियों में जांच का डर कैसे रहेगा।’ सरकारी दवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल सुधाकर सिंह ने सरकारी अस्पतालों से मरीजों को मिलने वाली दवाओं की गुणवत्ता पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में मिलने वाली दवाएं मरीजों के लिए नुकसानदायक हैं और इन्हें लेने से नई गंभीर बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और उसमें कथित भ्रष्टाचार है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *