नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर में गोलीबारी की घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी और दो लोग जख्मी हुए थे। मृतक के परिवार ने 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि जख्मी पक्ष के परिवार ने भी आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। यह खूनी संघर्ष पुराने विवाद और कॉलेज से जुड़े मामले को लेकर हुआ था। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे मिलने घटना के बाद से राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन के नेता पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंच रहे हैं, जिससे मामला और गरमा गया है। इसी कड़ी में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत कई वरिष्ठ नेता हिसुआ पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रणव कुमार उर्फ पीयूष के पिता मनीष भारती से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मनोज भारती ने निष्पक्ष जांच की मांग की मनोज भारती ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि अगर किसी आरोपी का नाम गुंडा पंजी में दर्ज है, तो क्या पुलिस उसे थाने बुलाकर बैठाती थी? उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि प्रशासन से लगातार जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने मृतक के पिता समेत आठ लोगों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग भी उठाई। जन सुराज नेताओं ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सरवर अली, रामलखन सिंह दांगी, सूर्य देव वर्मा, पद्मा ओझा, अरविंद गुप्ता, गुलाम मुस्तफा उर्फ महताब आलम, प्रत्युष कुमार समेत कई नेता मौजूद थे। युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, संगठन महामंत्री सरयू कुशवाहा, सुनील प्रसाद, जेपी सिंह, मुकेश कुमार बब्बू, सुरेंद्र कुमार सुमन और प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार ने भी परिवार से मुलाकात की। सामाजिक स्तर पर बयानबाजी तेज इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से शक्ति प्रदर्शन और जातीय बयानबाजी से इलाके का माहौल संवेदनशील बना हुआ है। मृतक चंद्रवंशी समाज से थे, जबकि जख्मी पक्ष भूमिहार समाज से है। इस वजह से सामाजिक स्तर पर भी बयानबाजी तेज हो गई है। नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र के चंद्रवंशी नगर में गोलीबारी की घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई थी और दो लोग जख्मी हुए थे। मृतक के परिवार ने 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जबकि जख्मी पक्ष के परिवार ने भी आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। यह खूनी संघर्ष पुराने विवाद और कॉलेज से जुड़े मामले को लेकर हुआ था। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे मिलने घटना के बाद से राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन के नेता पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंच रहे हैं, जिससे मामला और गरमा गया है। इसी कड़ी में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती समेत कई वरिष्ठ नेता हिसुआ पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रणव कुमार उर्फ पीयूष के पिता मनीष भारती से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मनोज भारती ने निष्पक्ष जांच की मांग की मनोज भारती ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि अगर किसी आरोपी का नाम गुंडा पंजी में दर्ज है, तो क्या पुलिस उसे थाने बुलाकर बैठाती थी? उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि प्रशासन से लगातार जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने मृतक के पिता समेत आठ लोगों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग भी उठाई। जन सुराज नेताओं ने घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सरवर अली, रामलखन सिंह दांगी, सूर्य देव वर्मा, पद्मा ओझा, अरविंद गुप्ता, गुलाम मुस्तफा उर्फ महताब आलम, प्रत्युष कुमार समेत कई नेता मौजूद थे। युवा अध्यक्ष नीरज कुमार, संगठन महामंत्री सरयू कुशवाहा, सुनील प्रसाद, जेपी सिंह, मुकेश कुमार बब्बू, सुरेंद्र कुमार सुमन और प्रखंड अध्यक्ष रौशन कुमार ने भी परिवार से मुलाकात की। सामाजिक स्तर पर बयानबाजी तेज इस घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से शक्ति प्रदर्शन और जातीय बयानबाजी से इलाके का माहौल संवेदनशील बना हुआ है। मृतक चंद्रवंशी समाज से थे, जबकि जख्मी पक्ष भूमिहार समाज से है। इस वजह से सामाजिक स्तर पर भी बयानबाजी तेज हो गई है।

