बांका में शनिवार की शाम पंखे का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र में वृंदावन गांव की है। मृतक की पहचान वृंदावन निवासी सुनील यादव के बेटे अनंत कुमार(14) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसरा है।जानकारी के अनुसार अनंत कुमार अपने घर में पंखे का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक वह बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से बेहोश होकर घर में गिर पड़ा। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी। उसे बेहोशी की हालत में देखकर परिजनों ने शोर मचाया। इसके बाद घर के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और बाइक से अनंत को इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल परिसर में परिजन का रो-रोकर बुरा हाल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने विभिन्न जांच के बाद अनंत को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां-पिता और भाई के चीत्कार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।घटना के बाद वृंदावन गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना पुलिस को देते हुए परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। चिकित्सा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बिजली करंट लगने से बालक की मौत हुई है। बांका में शनिवार की शाम पंखे का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र में वृंदावन गांव की है। मृतक की पहचान वृंदावन निवासी सुनील यादव के बेटे अनंत कुमार(14) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम पसरा है।जानकारी के अनुसार अनंत कुमार अपने घर में पंखे का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक वह बिजली के तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से बेहोश होकर घर में गिर पड़ा। कुछ देर बाद परिजनों की नजर उस पर पड़ी। उसे बेहोशी की हालत में देखकर परिजनों ने शोर मचाया। इसके बाद घर के लोग आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और बाइक से अनंत को इलाज के लिए रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल परिसर में परिजन का रो-रोकर बुरा हाल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार सहित अन्य चिकित्सकों ने विभिन्न जांच के बाद अनंत को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां-पिता और भाई के चीत्कार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं।घटना के बाद वृंदावन गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना पुलिस को देते हुए परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। चिकित्सा पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि बिजली करंट लगने से बालक की मौत हुई है।

