जन्मोत्सव पूजा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत:सिंगराही में पूजा करते समय बिजली के तार की चपेट में आए

जन्मोत्सव पूजा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत:सिंगराही में पूजा करते समय बिजली के तार की चपेट में आए

मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के सिंगराही गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंगराही गांव निवासी 48 वर्षीय शिवकुमार यादव के रूप में की गई है। यह घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच हुई। घटना के बाद शिवकुमार यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी लाया गया। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मृतक के चाचा तिरुपति यादव ने रविवार सुबह सदर अस्पताल, मधुबनी स्थित पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिवकुमार यादव गांव में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में शामिल होकर पूजा कर रहे थे। इसी दौरान वे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए लौकही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार यादव की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। मृतक के चाचा ने बताया कि शिवकुमार यादव मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। उनके दोनों बेटे भी मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंगराही गांव में भी शोक का माहौल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जन्माष्टमी जैसे त्योहार के दौरान हुई इस घटना से ग्रामीण भी सदमे में हैं। मधुबनी जिले के लौकही थाना क्षेत्र के सिंगराही गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंगराही गांव निवासी 48 वर्षीय शिवकुमार यादव के रूप में की गई है। यह घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे से 10:00 बजे के बीच हुई। घटना के बाद शिवकुमार यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी लाया गया। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मृतक के चाचा तिरुपति यादव ने रविवार सुबह सदर अस्पताल, मधुबनी स्थित पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि शिवकुमार यादव गांव में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में शामिल होकर पूजा कर रहे थे। इसी दौरान वे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए लौकही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार यादव की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। मृतक के चाचा ने बताया कि शिवकुमार यादव मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। उनके दोनों बेटे भी मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सिंगराही गांव में भी शोक का माहौल है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जन्माष्टमी जैसे त्योहार के दौरान हुई इस घटना से ग्रामीण भी सदमे में हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *