एशियाई कराटे चैंपियनशिप- नालंदा के रेंसी राकेश राज बने रेफरी:जॉर्डन के अमान में 7 से 10 सितंबर तक खेले जाएंगे मैच; बिहार से दो रेफरियों का सिलेक्शन

एशियाई कराटे चैंपियनशिप- नालंदा के रेंसी राकेश राज बने रेफरी:जॉर्डन के अमान में 7 से 10 सितंबर तक खेले जाएंगे मैच; बिहार से दो रेफरियों का सिलेक्शन

नालंदा के स्पोर्ट्स ट्रेनर और इंटरनेशनल रेफरी रेंसी राकेश राज 24वीं अंडर-21 एवं जूनियर एशियाई कराटे चैंपियनशिप में रेफरी है। जॉर्डन के अम्मान में 7 से 10 सितंबर 2026 तक चैंपियनशिप खेली जाएगी। महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए पूरे बिहार से मात्र दो रेफरियों का चयन किया गया है, जिनमें नालंदा से राकेश राज और पटना से शिहान हर्ष कुमार शामिल हैं। नालंदा के खेल इतिहास में ये पहला अवसर है, जब किसी खेल विशेषज्ञ को एशियाई कराटे चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका मिली है। खिलाड़ी से अंतरराष्ट्रीय रेफरी तक का सफर राकेश राज की यह यात्रा नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने अपने खेल जीवन की शुरुआत एक खिलाड़ी के रूप में की और राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीते। इसके बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा। खिलाड़ी से कोच और अब अंतरराष्ट्रीय रेफरी बनने तक का उनका यह सफर कड़े अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति निष्ठा की मिसाल है। सैकड़ों खिलाड़ियों को तराशा, सरकारी सेवाओं तक पहुंचाया वर्तमान में रेंसी राकेश राज जिले के शीर्ष खेल प्रशिक्षकों में गिने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में कराटे, पेंचक सिलाट और रग्बी के अनगिनत खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल किए हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित कई प्रतिभावान खिलाड़ी खेल कोटे से केंद्र और बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी भी हासिल कर चुके हैं। खेल संवर्धन में इस अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। खेल जगत और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा, महासचिव संजीव जांगड़ा, स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अभय अतुल, महासचिव पंकज कांबली, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव डॉ. पंकज ज्योति, पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार और उपाध्यक्ष संजय कुशवाहा सहित जिले के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी निष्पक्ष व सटीक निर्णय क्षमता से देश और राज्य का मान बढ़ाएंगे। नालंदा के स्पोर्ट्स ट्रेनर और इंटरनेशनल रेफरी रेंसी राकेश राज 24वीं अंडर-21 एवं जूनियर एशियाई कराटे चैंपियनशिप में रेफरी है। जॉर्डन के अम्मान में 7 से 10 सितंबर 2026 तक चैंपियनशिप खेली जाएगी। महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए पूरे बिहार से मात्र दो रेफरियों का चयन किया गया है, जिनमें नालंदा से राकेश राज और पटना से शिहान हर्ष कुमार शामिल हैं। नालंदा के खेल इतिहास में ये पहला अवसर है, जब किसी खेल विशेषज्ञ को एशियाई कराटे चैंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका मिली है। खिलाड़ी से अंतरराष्ट्रीय रेफरी तक का सफर राकेश राज की यह यात्रा नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने अपने खेल जीवन की शुरुआत एक खिलाड़ी के रूप में की और राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीते। इसके बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा। खिलाड़ी से कोच और अब अंतरराष्ट्रीय रेफरी बनने तक का उनका यह सफर कड़े अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति निष्ठा की मिसाल है। सैकड़ों खिलाड़ियों को तराशा, सरकारी सेवाओं तक पहुंचाया वर्तमान में रेंसी राकेश राज जिले के शीर्ष खेल प्रशिक्षकों में गिने जाते हैं। उनके मार्गदर्शन में कराटे, पेंचक सिलाट और रग्बी के अनगिनत खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल हासिल किए हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित कई प्रतिभावान खिलाड़ी खेल कोटे से केंद्र और बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी भी हासिल कर चुके हैं। खेल संवर्धन में इस अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। खेल जगत और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंशी भरत शर्मा, महासचिव संजीव जांगड़ा, स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अभय अतुल, महासचिव पंकज कांबली, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव डॉ. पंकज ज्योति, पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार और उपाध्यक्ष संजय कुशवाहा सहित जिले के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी निष्पक्ष व सटीक निर्णय क्षमता से देश और राज्य का मान बढ़ाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *