जयपुर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोर 13 मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। चोरी की अधिकांश वारदातों में बाइक घर के बाहर, बाजार, कॉलेज, स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खड़ी मिली। पीड़ितों ने संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वैशाली नगर और झोटवाड़ा में बाइक चोरी वैशाली नगर इलाके से सुरेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। झोटवाड़ा में मनोहर पैलेस के सामने से प्रवीण सिंह की मोटरसाइकिल चोरी हुई। वहीं चित्रकूट कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी कमलेश यादव की बाइक चोर ले गए। कमलेश यादव ने झोटवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चाबी बाइक में छोड़ना पड़ा भारी शास्त्री नगर की पेंटर कॉलोनी से हाजी कॉलोनी निवासी पप्पू कुरैशी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। बताया गया कि बाइक की चाबी मोटरसाइकिल में ही लगी रह गई थी, जिसका फायदा उठाकर चोर बाइक लेकर फरार हो गए। पप्पू कुरैशी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। गलता गेट और रामगंज में भी वारदात गलता गेट थाना क्षेत्र के सुंदर नगर से साबिर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इसी तरह रामगंज इलाके के चार दरवाजा से मंडी खटिकान निवासी सूर्या सामरिया की बाइक चोरी कर ली गई। दोनों मामलों में पुलिस को शिकायत दी गई है। जालूपुरा और पत्रकार कॉलोनी में बाइक चोरी जालूपुरा के शहीद हमीद नगर से एमआई रोड निवासी मोहसीन की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वहीं श्याम विहार कॉलोनी से छोटूराम की बाइक चोरी हो गई। छोटूराम ने पत्रकार कॉलोनी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कॉलेज और अस्पताल के बाहर से भी बाइक पार विधाणी स्थित जेईसीआरसी कॉलेज से नितेश की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। नितेश ने शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी थाना क्षेत्र में सीतापुरा स्थित एमजीएच के गेट नंबर-3 के बाहर से अक्षय यादव की मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई। अक्षय यादव ने शिवदासपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। श्रीगोपाल नगर और संतोष नगर में भी चोरी श्रीगोपाल नगर से सत्यनारायण जांगिड़ की मोटरसाइकिल चोर ले गए। मामले में महेश नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं संतोष नगर स्थित गंगोत्री अपार्टमेंट से कोमल शर्मा की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। कोमल शर्मा ने श्याम नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अतिश मार्केट स्टेशन से भी बाइक चोरी अतिश मार्केट स्टेशन से जितेंद्र चौधरी की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस एक साथ अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा संबंधित इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने, संदिग्धों की पहचान करने और चोरी हुई मोटरसाइकिलों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं ने वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है।

