गोरखपुर में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की गोरखपुर महानगर कार्य समिति की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी। यह जानकारी हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के महानगर उपाध्यक्ष आकाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि संघ संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान आयोजित करेगा और 1000 सनातनी सदस्यों का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाज और परंपराओं से आज की युवा पीढ़ी को अवगत कराना है।

