शेखपुरा में शनिवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। शेखपुरा और चेवाड़ा के समन्वयकों से मांगा स्पष्टीकरण बैठक में स्वच्छता अभियान की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर शेखपुरा और चेवाड़ा के प्रखंड समन्वयकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। डीएम ने पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महादलित टोलों में शौचालय निर्माण तेज करने का आदेश महादलित और अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल टोलों में शौचालय निर्माण का काम तेज करने को कहा गया। इस कार्य में जीविका समूहों का सहयोग लेने का निर्देश दिया गया। जीविका ऋण से बन रहे शौचालयों की भी समीक्षा की गई। जिले में 308 शौचालयों के लक्ष्य के विरुद्ध 71 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 67 शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। 20 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का काम जल्द पूरा होगा जिले में स्वीकृत 20 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के शेष निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। सभी पंचायतों और वार्डों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा उठाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रखंडवार रैंकिंग जारी करने का निर्देश दिया गया है। रैंकिंग पूरे महीने के कचरा उठाव के प्रदर्शन के आधार पर तैयार होगी। नल-जल योजना की नियमित जांच, ऑपरेटरों का मानदेय देने का निर्देश लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल को हर घर नल का जल योजना के तहत पानी की गुणवत्ता में सुधार और नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। लंबे समय से लंबित नल-जल योजना के ऑपरेटरों के मानदेय का जल्द भुगतान करने का भी डीएम ने सख्त निर्देश दिया। सुजलाम भारत और 118 सर्टिफिकेशन से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर भी जोर दिया गया। छह प्रखंडों में चुने जाएंगे मॉडल ग्राम शेखपुरा, अरियरी, बरबीघा, चेवाड़ा, शेखोपुरसराय और घाटकुसुम्भा प्रखंडों में मॉडल/आदर्श ग्राम का चयन करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य कराने को कहा। अगस्त में 695 लाभुकों को मिली प्रोत्साहन राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त माह के निर्धारित 846 लाभुकों के लक्ष्य के विरुद्ध 695 लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है। यह उपलब्धि 82.15 प्रतिशत है। कचरा उठाव के लिए जिले में वर्तमान में 49 ई-रिक्शा और 631 पैडल रिक्शा क्रियाशील हैं। वित्तीय व्यय पोर्टल पर प्राप्त 461.80 लाख रुपये के आवंटन में से अब तक 295.88 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अगस्त 2026 में घरों और व्यवसायिक संस्थानों से कुल 29,620 रुपये उपयोगिता शुल्क के रूप में संग्रह किए गए। बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शेखपुरा में शनिवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए। शेखपुरा और चेवाड़ा के समन्वयकों से मांगा स्पष्टीकरण बैठक में स्वच्छता अभियान की अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर शेखपुरा और चेवाड़ा के प्रखंड समन्वयकों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। डीएम ने पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महादलित टोलों में शौचालय निर्माण तेज करने का आदेश महादलित और अनुसूचित जाति-जनजाति बहुल टोलों में शौचालय निर्माण का काम तेज करने को कहा गया। इस कार्य में जीविका समूहों का सहयोग लेने का निर्देश दिया गया। जीविका ऋण से बन रहे शौचालयों की भी समीक्षा की गई। जिले में 308 शौचालयों के लक्ष्य के विरुद्ध 71 का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 67 शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। 20 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों का काम जल्द पूरा होगा जिले में स्वीकृत 20 सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के शेष निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। सभी पंचायतों और वार्डों में शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा उठाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रखंडवार रैंकिंग जारी करने का निर्देश दिया गया है। रैंकिंग पूरे महीने के कचरा उठाव के प्रदर्शन के आधार पर तैयार होगी। नल-जल योजना की नियमित जांच, ऑपरेटरों का मानदेय देने का निर्देश लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल को हर घर नल का जल योजना के तहत पानी की गुणवत्ता में सुधार और नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। लंबे समय से लंबित नल-जल योजना के ऑपरेटरों के मानदेय का जल्द भुगतान करने का भी डीएम ने सख्त निर्देश दिया। सुजलाम भारत और 118 सर्टिफिकेशन से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने पर भी जोर दिया गया। छह प्रखंडों में चुने जाएंगे मॉडल ग्राम शेखपुरा, अरियरी, बरबीघा, चेवाड़ा, शेखोपुरसराय और घाटकुसुम्भा प्रखंडों में मॉडल/आदर्श ग्राम का चयन करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर विकास कार्य कराने को कहा। अगस्त में 695 लाभुकों को मिली प्रोत्साहन राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अगस्त माह के निर्धारित 846 लाभुकों के लक्ष्य के विरुद्ध 695 लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है। यह उपलब्धि 82.15 प्रतिशत है। कचरा उठाव के लिए जिले में वर्तमान में 49 ई-रिक्शा और 631 पैडल रिक्शा क्रियाशील हैं। वित्तीय व्यय पोर्टल पर प्राप्त 461.80 लाख रुपये के आवंटन में से अब तक 295.88 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अगस्त 2026 में घरों और व्यवसायिक संस्थानों से कुल 29,620 रुपये उपयोगिता शुल्क के रूप में संग्रह किए गए। बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

