केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुंदर, मननपुर और गाड़ी समेत कई गांवों का दौरा किया। इसके बाद चानन प्रखंड के गोपालपुर गांव में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शिरसत कपिल, डीएम शैलेंद्र कुमार और सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल समेत विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से प्लांट के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 80 एकड़ में तैयार हो रहा आधुनिक सेंटर ललन सिंह ने बताया कि गोपालपुर में करीब 80 एकड़ जमीन पर आधुनिक सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक के जरिए पशुपालकों को बेहतर नस्ल के पशु उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस तकनीक से करीब 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होने की संभावना रहती है। दूध उत्पादन बढ़ने से बढ़ेगी पशुपालकों की आय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तकनीक के इस्तेमाल से दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे पशुपालकों की आमदनी में भी वृद्धि होगी। साथ ही लावारिस पशुओं की संख्या कम करने में भी यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उन्होंने कहा कि आधुनिक पशुपालन तकनीक पर आधारित इस सेंटर से लखीसराय और आसपास के जिलों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुंदर, मननपुर और गाड़ी समेत कई गांवों का दौरा किया। इसके बाद चानन प्रखंड के गोपालपुर गांव में करीब 110 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सेक्स सॉर्टेड सीमेन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव शिरसत कपिल, डीएम शैलेंद्र कुमार और सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल समेत विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से प्लांट के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 80 एकड़ में तैयार हो रहा आधुनिक सेंटर ललन सिंह ने बताया कि गोपालपुर में करीब 80 एकड़ जमीन पर आधुनिक सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक के जरिए पशुपालकों को बेहतर नस्ल के पशु उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस तकनीक से करीब 90 प्रतिशत तक बछिया पैदा होने की संभावना रहती है। दूध उत्पादन बढ़ने से बढ़ेगी पशुपालकों की आय केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तकनीक के इस्तेमाल से दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे पशुपालकों की आमदनी में भी वृद्धि होगी। साथ ही लावारिस पशुओं की संख्या कम करने में भी यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उन्होंने कहा कि आधुनिक पशुपालन तकनीक पर आधारित इस सेंटर से लखीसराय और आसपास के जिलों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता न हो और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

