मधुबनी के रॉयल रेस्ट हाउस में देह व्यापार का खुलासा:तीन युवतियों को कराया गया मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी बंगाली उर्फ आलमगीर शेख फरार

मधुबनी के रॉयल रेस्ट हाउस में देह व्यापार का खुलासा:तीन युवतियों को कराया गया मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी बंगाली उर्फ आलमगीर शेख फरार

मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेस्ट हाउस में चल रहे कथित देह व्यापार का खुलासा किया है। नरपतिनगर स्थित एनएच-27 किनारे रॉयल रेस्ट हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने तीन युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे इसकी जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे मधुबनी न्याय केंद्र, बिहार सेवा समिति के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि नरपतिनगर में अपोलो टायर दुकान के ऊपर स्थित रॉयल रेस्ट हाउस में बाहर से युवतियों को लाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 ने किया। इसमें सकरी थानाध्यक्ष, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), महिला थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अतिरिक्त महिला-पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे। दूसरे-तीसरे तल के कमरों से युवतियां मुक्त पुलिस टीम ने शाम करीब 4:40 बजे रॉयल रेस्ट हाउस को घेरकर तलाशी ली। इस दौरान दूसरे और तीसरे तल के अलग-अलग कमरों से तीन युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। उन्हें महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के श्यामनगर निवासी सौरभ मिस्त्री, मधुबनी के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के बिठौनी निवासी दिनेश कुमार महतो, बिस्फी थाना क्षेत्र के घाट भटरा निवासी दिनेश कुमार और दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी पप्पू पासवान शामिल हैं। मुख्य आरोपी फरार, तलाश में छापेमारी पुलिस ने सकरी थाना में भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी बंगाली उर्फ आलमगीर शेख फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। मधुबनी के सकरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेस्ट हाउस में चल रहे कथित देह व्यापार का खुलासा किया है। नरपतिनगर स्थित एनएच-27 किनारे रॉयल रेस्ट हाउस में छापेमारी कर पुलिस ने तीन युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया। मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे इसकी जानकारी दी। सामाजिक कार्यकर्ता की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, 4 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे मधुबनी न्याय केंद्र, बिहार सेवा समिति के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि नरपतिनगर में अपोलो टायर दुकान के ऊपर स्थित रॉयल रेस्ट हाउस में बाहर से युवतियों को लाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 ने किया। इसमें सकरी थानाध्यक्ष, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), महिला थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अतिरिक्त महिला-पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे। दूसरे-तीसरे तल के कमरों से युवतियां मुक्त पुलिस टीम ने शाम करीब 4:40 बजे रॉयल रेस्ट हाउस को घेरकर तलाशी ली। इस दौरान दूसरे और तीसरे तल के अलग-अलग कमरों से तीन युवतियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। उन्हें महिला पुलिस की निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने मौके से चार लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के श्यामनगर निवासी सौरभ मिस्त्री, मधुबनी के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के बिठौनी निवासी दिनेश कुमार महतो, बिस्फी थाना क्षेत्र के घाट भटरा निवासी दिनेश कुमार और दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी पप्पू पासवान शामिल हैं। मुख्य आरोपी फरार, तलाश में छापेमारी पुलिस ने सकरी थाना में भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी बंगाली उर्फ आलमगीर शेख फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *