शेखपुरा में ‘पंचायतवार चुनी जाएंगी 10 महत्वपूर्ण योजनाएं’:मुख्य सचिव के निर्देश पर चयन, डीएम ने की समीक्षा; पोर्टल पर अपलोड होगी रिपोर्ट

शेखपुरा में ‘पंचायतवार चुनी जाएंगी 10 महत्वपूर्ण योजनाएं’:मुख्य सचिव के निर्देश पर चयन, डीएम ने की समीक्षा; पोर्टल पर अपलोड होगी रिपोर्ट

शेखपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायत से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें ग्रामीण इलाकों में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत और आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत, जीर्णोद्धार, अपग्रेडेशन और नए निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। हर पंचायत से प्राथमिकता के आधार पर चुनी जाएंगी योजनाएं बैठक में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश के तहत विशेष अभियान चलाने पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्राथमिकता के आधार पर करीब 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन किया जाना है। इसके तहत स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण, अपग्रेडेशन और नए निर्माण के लिए स्थलों का चयन किया जाएगा। डीडीसी और बीडीओ होंगे नोडल अधिकारी विशेष अभियान के लिए जिला स्तर पर डीडीसी और प्रखंड स्तर पर बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अधिकारियों को योजनाओं के चयन और सर्वेक्षण का काम तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। जमीन उपलब्ध होने पर ही जुड़ेगी नई निर्माण योजना जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी नई निर्माण योजना को शामिल करने से पहले संबंधित स्थल पर पर्याप्त जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। पंचायतवार योजनाओं का चयन अगले 3 से 4 दिनों में पूरा कर निर्धारित प्रारूप ‘कायाकल्प टास्क रजिस्टर’ में रिपोर्ट तैयार करने और उसे पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। पारदर्शिता के साथ सर्वे पूरा करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कायाकल्प सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और सरकारी भवनों को मजबूत करना है। बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, निदेशक लेखा एवं प्रशासन, जिला विकास अधिकारी सह जिला जनसंपर्क अधिकारी आर्य गौतम समेत सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और संबंधित तकनीकी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शेखपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पंचायत से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार को कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें ग्रामीण इलाकों में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत और आंगनवाड़ी केंद्रों के भवनों की मरम्मत, जीर्णोद्धार, अपग्रेडेशन और नए निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। हर पंचायत से प्राथमिकता के आधार पर चुनी जाएंगी योजनाएं बैठक में बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश के तहत विशेष अभियान चलाने पर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत से प्राथमिकता के आधार पर करीब 10 महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन किया जाना है। इसके तहत स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन और स्वास्थ्य उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण, अपग्रेडेशन और नए निर्माण के लिए स्थलों का चयन किया जाएगा। डीडीसी और बीडीओ होंगे नोडल अधिकारी विशेष अभियान के लिए जिला स्तर पर डीडीसी और प्रखंड स्तर पर बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अधिकारियों को योजनाओं के चयन और सर्वेक्षण का काम तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। जमीन उपलब्ध होने पर ही जुड़ेगी नई निर्माण योजना जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी नई निर्माण योजना को शामिल करने से पहले संबंधित स्थल पर पर्याप्त जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। पंचायतवार योजनाओं का चयन अगले 3 से 4 दिनों में पूरा कर निर्धारित प्रारूप ‘कायाकल्प टास्क रजिस्टर’ में रिपोर्ट तैयार करने और उसे पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। पारदर्शिता के साथ सर्वे पूरा करने का निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कायाकल्प सर्वे का काम पूरी पारदर्शिता और तेजी के साथ निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और सरकारी भवनों को मजबूत करना है। बैठक में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ. संजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम, निदेशक लेखा एवं प्रशासन, जिला विकास अधिकारी सह जिला जनसंपर्क अधिकारी आर्य गौतम समेत सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और संबंधित तकनीकी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *