बुलंदशहर में महिलाओं के साथ थिरके विधायक:सोशल मीडिया पर आया सामने, लोकगीत पर किया डांस

बुलंदशहर में महिलाओं के साथ थिरके विधायक:सोशल मीडिया पर आया सामने, लोकगीत पर किया डांस

बुलंदशहर के सदर विधायक प्रदीप चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ग्रामीण महिलाओं के साथ पूरे उत्साह में नाचते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बुलंदशहर जिले के अगौता ब्लॉक के अख्तियारपुर गांव का है। विधायक प्रदीप चौधरी गांव में किसी स्थानीय कार्यक्रम या जनसंपर्क अभियान के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूद ग्रामीण महिलाओं ने लोकगीतों पर नाचना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के उत्साह को देखकर विधायक भी खुद को रोक नहीं पाए। वह महिलाओं के बीच पहुंचे और उनके साथ कदम से कदम मिलाकर नाचने लगे। वीडियो में दिख रहा है कि महिलाएं भी विधायक को अपने बीच पाकर काफी खुश हैं। कार्यशैली दूसरे नेताओं से अलग बनाती है यह पहली बार नहीं है जब विधायक प्रदीप चौधरी का ऐसा वीडियो सामने आया है। उनका जनता से सीधे जुड़ने वाला अंदाज अक्सर देखने को मिलता है। इससे पहले भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों, शादियों या स्थानीय आयोजनों में उनके डांस के वीडियो वायरल हो चुके हैं। उनकी यह कार्यशैली उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बनाती है। क्षेत्र के लोग और उनके समर्थक इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वे इसे ‘जमीन से जुड़े नेता’ की पहचान बताकर खूब शेयर कर रहे हैं। शनिवार सुबह से ही अख्तियारपुर गांव का यह वीडियो फेसबुक, व्हाट्सएप और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। यह पूरे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *