सीएम भजन लाल शर्मा एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को हेलीकॉप्टर से भीलवाड़ा पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित चुनाव पर्यवेक्षक वीरम देव ने उनकी आगवानी करेंगे। देव दर्शन के बाद शुरू हुआ रोड शो यहां से सीएम का काफिला सांगानेरी गेट स्तिथ दूधाधारी मंदिर पहुंचेगा। यहां दर्शन के बाद सीएम का रोड शो शुरू होगा। रोड शो के लिए स्पेशल रथ में सीएम सवार हुए उनके साथ भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम के रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सीएम सिक्योरिटी को लेकर पुलिस प्रशासन के माकूल इंतजाम किए गए हैं ।

