भारतीय जूनियर राइफल निशानेबाजों ने एक SAI कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। भारतीय शूटिंग टीम जून में जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ शूटर यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने आरोपी कोच को दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया है। इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी के सामने पेश हुआ कोच NRAI सूत्रों के अनुसार, इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी ने खिलाड़ियों के लगाए गए आरोपों पर कोच का जवाब सुना। इसके बाद NRAI ने अपनी रिपोर्ट SAI को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर SAI ने कोच को तुगलकाबाद स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। SAI का कर्मचारी है आरोपी आरोपों का सामना कर रहा कोच SAI का कर्मचारी है। फिलहाल मामले में इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी की प्रक्रिया जारी है। उपलब्ध जानकारी में आरोपों की पूरी प्रकृति या जांच के अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान भी एक शूटर ने कोच यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे
नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 साल राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज ने फरीदाबाद के एक होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। खिलाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी। आरोप था कि दिसंबर 2025 में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के दौरान कोच ने प्रदर्शन के मूल्यांकन के बहाने उसे होटल बुलाया था। इसके बाद NRAI ने भारद्वाज को सस्पेंड कर दिया था। अंकुश खुद इंटरनेशनल शूटर रहे और उनकी पत्नी अंजुम मोदगिल हैं। जो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 12 दिन पहले मुंबई में मलखंभ के द्रोणाचार्य अवॉर्डी के खिलाफ भी दर्ज हुआ था मामला 12 दिन पहले मुंबई में द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पूरी खबर ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर भारतीय जूनियर राइफल निशानेबाजों ने एक SAI कोच पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। भारतीय शूटिंग टीम जून में जर्मनी के सुहल में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ शूटर यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने आरोपी कोच को दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया है। इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी के सामने पेश हुआ कोच NRAI सूत्रों के अनुसार, इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी ने खिलाड़ियों के लगाए गए आरोपों पर कोच का जवाब सुना। इसके बाद NRAI ने अपनी रिपोर्ट SAI को भेजी। रिपोर्ट के आधार पर SAI ने कोच को तुगलकाबाद स्थित करणी सिंह शूटिंग रेंज से हटा दिया। हालांकि, इस मामले में अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। SAI का कर्मचारी है आरोपी आरोपों का सामना कर रहा कोच SAI का कर्मचारी है। फिलहाल मामले में इंटरनल कंप्लेंट्स कमेटी की प्रक्रिया जारी है। उपलब्ध जानकारी में आरोपों की पूरी प्रकृति या जांच के अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान भी एक शूटर ने कोच यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे
नेशनल शूटिंग कोच अंकुश भारद्वाज पर 17 साल राष्ट्रीय स्तर की महिला निशानेबाज ने फरीदाबाद के एक होटल में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। खिलाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की थी। आरोप था कि दिसंबर 2025 में डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में नेशनल लेवल की प्रतियोगिता के दौरान कोच ने प्रदर्शन के मूल्यांकन के बहाने उसे होटल बुलाया था। इसके बाद NRAI ने भारद्वाज को सस्पेंड कर दिया था। अंकुश खुद इंटरनेशनल शूटर रहे और उनकी पत्नी अंजुम मोदगिल हैं। जो ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 12 दिन पहले मुंबई में मलखंभ के द्रोणाचार्य अवॉर्डी के खिलाफ भी दर्ज हुआ था मामला 12 दिन पहले मुंबई में द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच गणेश प्रभाकर देवरुखकर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पूरी खबर ————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विमेंस एशिया कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:इंडिया अब तक 14 टी-20 हरा चुकी; हरमनप्रीत 150वें मैच में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर बनेंगी विमेंस एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होगा। मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से शुरू होगा। भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचा चुका है। हरमनप्रीत कौर 150वीं बार टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान उतरेंगी। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनेंगी। पूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

