Traffic Jam: रायपुर के इस सड़क पर रोज लग रहा लंबा जाम, वन-वे ने बढ़ाई परेशानी

Traffic Jam: रायपुर के इस सड़क पर रोज लग रहा लंबा जाम, वन-वे ने बढ़ाई परेशानी

Raipur Traffic Jam: फाफाडीह की ओर जाने वाली सड़क पर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के सामने हर दिन जाम लग रहा है। क्योंकि स्टेशन का ट्रैफिक रूट बदलने के कारण यह वन-वे हो गया है। इसके बाद भी यात्री फाफाडीह की ओर से रॉन्ग साइड घुसकर गुरुद्वारा की ओर निकल रहे हैं। जबकि यह लाइन गुरुद्वारा की तरफ से फाफाडीह की ओर निकलने वाली रोड है। दरअसल रेलवे स्टेशन रायपुर का ट्रैफिक रूट बदले चार दिन हो गया है। इसके कारण यात्रियों को ज्यादा दूरी तक पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वीआईपी गेट में लगे दोनों गेट खोल दिए हैं।

15 दिन बाद तोड़फोड़

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रैफिक रूट के बदलाव को करीब 15 दिनों तक देखा जाएगा। इससे यात्रियों को नए रूट की जानकारी भी हो जाए और रेलवे भी इस बदलाव को जान सके कि इसके कारण यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। इसके बाद स्टेशन के मुख्य द्वारा प्लेटफॉर्म-1 पर जाने वाला गेट नंबर-2 में तोड़फोड़ का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही यहां पास छोटी सी जगह यात्रियों के आने-जाने के लिए भी दी जाएगी।

पूछताछ केंद्र समेत एटीवीएम की बदलेगी जगह

तोड़फोड़ कार्य के दौरान पूछताछ केंद्र की जगह को बदला जा सकता है। इसके लिए सुविधा को देखते हुए दूसरी जगह तलाश रही है। वहीं इसके सामने में चार एटीवीएम भी यात्रियों के लिए रखे गए हैं और बैग स्कैनर मशीन भी। इसे भी स्थिति को देखते हुए हटाया जा सकता है।

नई व्यवस्था से आगे क्या बदलेगा?

रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक रूट में बदलाव को स्थायी रूप देने से पहले 15 दिन तक इसकी निगरानी महत्वपूर्ण होगी। इस दौरान फाफाडीह मार्ग पर लग रहे जाम, रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों, यात्रियों की पैदल आवाजाही और स्टेशन के गेटों पर यातायात के दबाव का आकलन किया जाएगा। इसके बाद गेट नंबर-2 में प्रस्तावित बदलाव और यात्री सुविधाओं की शिफ्टिंग का काम शुरू होगा। यानी फिलहाल स्टेशन पर दिख रही अव्यवस्था को रेलवे नई व्यवस्था का शुरुआती चरण मान रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में ट्रैफिक रूट और स्टेशन के प्रवेश-निकास ढांचे में एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *