स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में दिल्ली में प्रदर्शन:कल पुलिस ने हिरासत में लिया था; कॉकरोच पार्टी कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप

स्वतंत्र भारद्वाज के समर्थन में दिल्ली में प्रदर्शन:कल पुलिस ने हिरासत में लिया था; कॉकरोच पार्टी कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता रीशू आजाद के पिता से मारपीट के आरोप में स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया। स्वतंत्र के समर्थन में शनिवार को दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर हिंदू संगठन से जुड़े लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन दक्ष चौधरी ने बुलाया है। दक्ष हाई प्रोफाइल लोगों से मारपीट करने और थप्पड़ लगाने के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर। काफी वायरल रहता है। कन्हैया कुमार को भी थप्पड़ मारा था। गाजियाबाद में कई मामलों में आ चुका है। एक दिन पहले कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, जिसके बाद पकड़ा गया स्वतंत्र कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से पकड़ लिया गया। फिलहाल वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में है। पकड़े जाने से पहले स्वतंत्र ने हसनपुर में मीडिया से करीब 3 मिनट तक बात की और कहा- “मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। चाहे पूरा विपक्ष एकजुट हो मेरा बाल बांका नहीं कर सकता।” स्वतंत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CJP ने शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने में 3 घंटे प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ। गिरफ्तारी से पहले मीडिया से कहा था- मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता गिरफ्तारी से पहले स्वतंत्र जेवर से निकलकर बुलंदशहर होते हुए दिल्ली जा रहा था। तभी उसने हसनपुर में रुककर मीडिया से करीब 3 मिनट तक बात की। स्वतंत्र ने कहा- “चाहे ट्रंप आ जाएं या नेतन्याहू आ जाएं। या राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष सड़क पर आ जाए, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मैं तो सनातन के लिए काम करता हूं।” पढ़ें पूरी खबर… मारपीट मामले में पीड़ित, आरोपी और दिल्ली पुलिस का पक्ष…. 1. पीड़ित पक्ष- संजय कुमार/नीशू आजाद CJP कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार 23 जून को जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान घायल हुए थे। संजय की शिकायत पर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में केस दर्ज हुआ। नीशू का आरोप है कि उनके पिता का सिर फोड़ा गया और डेढ़ महीने बाद भी पुलिस ने पर्याप्त कार्रवाई नहीं की। 2. आरोपी- स्वतंत्र भारद्वाज स्वतंत्र भारद्वाज ने एक वायरल पॉडकास्ट में दावा किया कि उन्होंने संजय के सिर पर हमला किया था और उन्हें 60 टांके लगे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा। बाद में भारद्वाज ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि यह हमला नहीं बल्कि सेल्फ-डिफेंस था। उनका दावा है कि 10-15 लोगों ने उन्हें घेर लिया था और अगर वह बचाव में कार्रवाई नहीं करते तो उन्हें भीड़ मार सकती थी। 3. दिल्ली पुलिस का पक्ष पुलिस के मुताबिक 23 जून को संजय कुमार के सिर पर कड़ा (ब्रेसलेट) लगने से चोट आई। संजय को RML अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। मेडिको लीगल केस में चोट साधारण बताई गई। पुलिस ने खोपड़ी फटने/फ्रैक्चर के दावे को गलत बताया। सूरज कुमार (24) और स्वतंत्र भारद्वाज (21) को मौके से हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान दोनों को नोटिस देकर पूछताछ की गई और पुलिस का कहना है कि कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है तथा जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। नीशू के पिता का वायरल वीडियो, धमकी देते देखे; सफाई में बोले- ये आधी सच्चाई वायरल वीडियो में संजय आजाद कहते हैं… मैं कहना चाहता हूं कि कुछ लोग कह रहे हैं अनजाने में मेरे सिर पर चोट मारकर सोचते हैं कोई बहुत बड़ा तीर मार दिया। तो मैं कहना चाहता हूं कि वहां अगर दो मिनट पुलिस न आती तो फोटो में देख सकते हो तुम्हारी दशा किस तरह कर दी थी। पुलिस को वहम हो गया था कि मैं तुम्हें मार रहा हूं इसलिए गलती से मुझे पकड़ लिया। आमने-सामने की लड़ाई कर ले जहां मन हो वहां मिलने के लिए तैयार हूं। जब दैनिक भास्कर ने उनसे इस वीडियो के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह वीडियो की आधी सच्चाई है। संजय ने कहा- मैंने तो बस ये कहा था कि उसे अगर लड़ना है तो लड़ने आ जाए, जहां कहेगा मैं आ जाउंगा। उसने अचानक मेरे पर हमला किया अगर लड़ना है तो सामने आकर लड़ें। ————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *