पूर्णिया पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने चोरी और छिनतई की 4 अलग-अलग घटनाओं का खुलासा किया है। ये मामले सदर थाना और के. हाट थाना क्षेत्र से जुड़े हैं। सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देशन में पुलिस लगातार गश्त और छापेमारी अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र से दो और के. हाट थाना क्षेत्र से दो मामलों का खुलासा किया गया है। सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसदा गुलाबबाग में 30 सितंबर को हुई घर में चोरी के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों कृष्णा कुमार और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों ही सदर थाना क्षेत्र के सिघिया बस्ती के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का सोने जैसा हार, चेन, गणेश जी की मूर्ति, कान की बाली, कड़ा, झुमका, चांदी की अंगूठी, पीतल व कांसा के बर्तन, घंटी, आयरन और मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त पर अब तक 5 मामले की पुष्टि
जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया कृष्णा कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। कृष्ण के खिलाफ सदर थाना क्षेत्र में 3 मामले पहले से ही दर्ज हैं, जबकि एक मामला बायसी थाना में तथा के शराब तस्करी से जुड़ा हुआ भी पाया गया है ।
सदर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई करते पकड़े गए 2
वहीं सदर थाना की रात्रि गश्ती दल ने चोरी के दो स्मार्टफोनों के साथ दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। दोनों ही आरोपी पूर्णिया जंक्शन से छिनतई करते हुए पकड़े गए। पकड़े गएअभियुक्तों की पहचान अररिया के जोकीहाट निवासी प्रकाश कुमार साह और कटिहार ज़िला के सेमापुर निवासी मो. इस्ताक मंसूरी के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी का 2 मोबाइल बरामद हुआ है ।
के हाट थाना क्षेत्र में छिनतई और चोरी का उद्भेदन
सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि के. हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डीआईजी चौक के समीप मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई थी। जिसके बाद बाइक सहित दोनों अपराधियों को पकड़ा गया। घटना के संबंध में बताया गया कि 28 अगस्त को डीआईजी चौक के पास केटीएम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों अपराधियों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान 19 वर्षीय राजेश कुमार और 24 वर्षीय रमन कुमार के रूप में हुई है, दोनों ही मरंगा वार्ड संख्या-09 बिंद टोली के रहने वाले हैं। वहीं के के हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटो चोरी मामले में के. हाट थाना पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त स्मैक का आदि था, जो पूर्व में नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है । पूर्णिया पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने चोरी और छिनतई की 4 अलग-अलग घटनाओं का खुलासा किया है। ये मामले सदर थाना और के. हाट थाना क्षेत्र से जुड़े हैं। सदर एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया कि पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन के निर्देशन में पुलिस लगातार गश्त और छापेमारी अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र से दो और के. हाट थाना क्षेत्र से दो मामलों का खुलासा किया गया है। सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसदा गुलाबबाग में 30 सितंबर को हुई घर में चोरी के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों कृष्णा कुमार और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया है। दोनों ही सदर थाना क्षेत्र के सिघिया बस्ती के रहने वाले हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का सोने जैसा हार, चेन, गणेश जी की मूर्ति, कान की बाली, कड़ा, झुमका, चांदी की अंगूठी, पीतल व कांसा के बर्तन, घंटी, आयरन और मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त पर अब तक 5 मामले की पुष्टि
जानकारी के अनुसार, पकड़ा गया कृष्णा कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। कृष्ण के खिलाफ सदर थाना क्षेत्र में 3 मामले पहले से ही दर्ज हैं, जबकि एक मामला बायसी थाना में तथा के शराब तस्करी से जुड़ा हुआ भी पाया गया है ।
सदर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई करते पकड़े गए 2
वहीं सदर थाना की रात्रि गश्ती दल ने चोरी के दो स्मार्टफोनों के साथ दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। दोनों ही आरोपी पूर्णिया जंक्शन से छिनतई करते हुए पकड़े गए। पकड़े गएअभियुक्तों की पहचान अररिया के जोकीहाट निवासी प्रकाश कुमार साह और कटिहार ज़िला के सेमापुर निवासी मो. इस्ताक मंसूरी के रूप में हुई है। इनके पास से चोरी का 2 मोबाइल बरामद हुआ है ।
के हाट थाना क्षेत्र में छिनतई और चोरी का उद्भेदन
सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पाराशर ने बताया कि के. हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत डीआईजी चौक के समीप मोबाइल छिनतई की घटना सामने आई थी। जिसके बाद बाइक सहित दोनों अपराधियों को पकड़ा गया। घटना के संबंध में बताया गया कि 28 अगस्त को डीआईजी चौक के पास केटीएम बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों अपराधियों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान 19 वर्षीय राजेश कुमार और 24 वर्षीय रमन कुमार के रूप में हुई है, दोनों ही मरंगा वार्ड संख्या-09 बिंद टोली के रहने वाले हैं। वहीं के के हाट थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटो चोरी मामले में के. हाट थाना पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त स्मैक का आदि था, जो पूर्व में नशा मुक्ति केंद्र से लौटा था। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है ।

