यूपी स्टेट मेडिकल फैकल्टी की काउंसलिंग 2026-27 अब अहम चरण में पहुंच गई है। राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद 7 सितंबर तक छात्र कॉलेज और कोर्स की पसंद भरकर लॉक कर सकेंगे। राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 8 सितंबर को जारी किया जाएगा। 6 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का मौका UPSMF की ओर से जारी काउंसलिंग टाइमलाइन के अनुसार राउंड-1 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 6 सितंबर है। जिन छात्रों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे इस तारीख तक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 7 सितंबर तक भरनी होगी चॉइस रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को 7 सितंबर तक कॉलेज और कोर्स की प्राथमिकता यानी प्रेफरेंस/चॉइस फिलिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद चॉइस लॉक हो जाएगी। 8 सितंबर को जारी होगा सीट अलॉटमेंट काउंसलिंग का सबसे अहम चरण 8 सितंबर को होगा। इसी दिन राउंड-1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रों को पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी आवंटित सीट की जानकारी देखनी होगी। 11 सितंबर तक फ्रीज या फ्लोट का विकल्प सीट मिलने के बाद 9 से 11 सितंबर तक छात्रों को फ्रीज या फ्लोट का विकल्प चुनना होगा। फ्रीज करने पर छात्र आवंटित सीट स्वीकार करेगा, जबकि फ्लोट विकल्प के जरिए अगले राउंड में बेहतर सीट के लिए जाने का मौका रहेगा। 14 सितंबर तक कॉलेज में रिपोर्टिंग आवंटित कॉलेज में 10 से 14 सितंबर तक फिजिकल रिपोर्टिंग और एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं, कॉलेज 10 से 15 सितंबर तक पोर्टल पर छात्रों का एडमिशन कन्फर्म करेंगे। रिपोर्टिंग नहीं की तो सीट होगी कैंसिल UPSMF ने स्पष्ट किया है कि सीट आवंटित होने के बाद निर्धारित समय में रिपोर्टिंग और जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट कैंसिल मानी जाएगी। ऐसे में छात्रों को अलॉटमेंट के बाद तय समय सीमा के भीतर कॉलेज में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

