कुशीनगर के पडरौना नगर स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। बाहर से आए भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। बाबा को लगाया 56 भोग हर साल की तरह इस बार भी श्री श्याम बाबा मंदिर में छप्पन भोग लगाया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के साथ ही अन्य सनातनी समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। विधि-विधान से हुआ पूजन मंदिर के मुख्य पुजारी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बाबा खाटू श्याम, सती मां, राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। परंपरा के अनुसार सभी देवी-देवताओं को सवा मनी और 56 भोग अर्पित किया गया। रात 12 बजे होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मंदिर समिति के अखिलेश गोयल ने बताया कि रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय पूरे रीति-रिवाज के साथ पूजन किया जाएगा। जन्मोत्सव के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

