14 तस्वीरों में देखें कासगंज की जन्माष्टमी:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजे मंदिर, श्रीकृष्ण स्वरूप में बच्चों ने की लीलाएं

14 तस्वीरों में देखें कासगंज की जन्माष्टमी:रंग-बिरंगी रोशनी-फूलों से सजे मंदिर, श्रीकृष्ण स्वरूप में बच्चों ने की लीलाएं

कासगंज में शुक्रवार शाम को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। शहर के प्रमुख मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। शाम होते ही मंदिरों में सजावट देखने और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी। मंदिरों के आसपास देर शाम तक रौनक बनी रही। मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर विधि-विधान से पूजा की। कई मंदिरों में फूलों और बिजली की झालरों से की गई सजावट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। लोग मंदिरों की साज-सज्जा और रोशनी को मोबाइल फोन में कैद करते भी नजर आए। शाम से बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ शहर के विभिन्न मंदिरों में शाम से ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी। लोग परिवार के साथ मंदिरों में पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। जन्माष्टमी को लेकर पूरे शहर में भक्तिमय माहौल नजर आया। पुलिस ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था जन्माष्टमी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कासगंज पुलिस भी अलर्ट रही। शहर के प्रमुख मंदिरों और भीड़ वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने लगातार निगरानी रखी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। 14 तस्वीरों में देखें जन्माष्टमी…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *