राज्यसभा की कमेटी ऑन गवर्नमेंट एश्योरेंस का नालंदा-राजगीर दौरा:खंडहर से नेचर सफारी तक किया भ्रमण, गाइड ने धरोहर के इतिहास की जानकारी दी

राज्यसभा की कमेटी ऑन गवर्नमेंट एश्योरेंस का नालंदा-राजगीर दौरा:खंडहर से नेचर सफारी तक किया भ्रमण, गाइड ने धरोहर के इतिहास की जानकारी दी

कमेटी ऑन गवर्नमेंट एश्योरेंस राज्यसभा के सदस्यों का एक उच्च स्तरीय दल शुक्रवार को एक दिवसीय अध्ययन यात्रा पर नालंदा पहुंचा। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8 बजे पटना से प्रस्थान कर टीम 10 बजे सीधे नालंदा विश्वविद्यालय भग्नावशेष (खंडहर) पहुंची। यहां आधिकारिक गाइड की ओर से उन्हें इस ऐतिहासिक धरोहर के समृद्ध इतिहास की जानकारी दी गई। इस वीवीआईपी दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। नालंदा खंडहर के भ्रमण के बाद 11 बजे टीम राजगीर के लिए रवाना हुई और 11:30 बजे ‘नेचर सफारी’ पहुंची। यहां संसदीय टीम के सदस्यों ने प्रसिद्ध ‘ग्लास स्काई वॉक’ का रोमांच उठाया और सफारी के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। जंगल सफारी क्षेत्र में दोपहर के भोजन के बाद, सदस्यों ने दोपहर 3:30 बजे पांडू पोखर का भी भ्रमण किया। शाम 4:30 बजे राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘हाई टी’ के बाद टीम शाम 5:30 बजे वापस पटना के लिए रवाना हो गई। प्रकृति, सफाई और स्टाफ के व्यवहार की हुई सराहना नालंदा जिले की सहायक वन संरक्षण पदाधिकारी सिम्मी प्रियनैना ने बताया कि संसदीय समिति के सदस्य नेचर सफारी की प्राकृतिक सुंदरता और वहां की स्वच्छता से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने वन विभाग के स्टाफ के अच्छे व्यवहार और कार्यप्रणाली की भी सराहना की। नेचर सफारी बना ‘पब्लिक वाई-फाई जोन एसीएफ सिम्मी प्रियनैना ने बताया कि पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। पहले नेचर सफारी इलाके में मोबाइल नेटवर्क और कनेक्टिविटी की भारी समस्या रहती थी। इसे दूर करने के लिए अब पूरे नेचर सफारी जोन को ‘पब्लिक वाई-फाई जोन’ घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग का प्रयास है कि राजगीर आने वाले किसी भी सैलानी को कोई कमी न हो। कमेटी ऑन गवर्नमेंट एश्योरेंस राज्यसभा के सदस्यों का एक उच्च स्तरीय दल शुक्रवार को एक दिवसीय अध्ययन यात्रा पर नालंदा पहुंचा। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8 बजे पटना से प्रस्थान कर टीम 10 बजे सीधे नालंदा विश्वविद्यालय भग्नावशेष (खंडहर) पहुंची। यहां आधिकारिक गाइड की ओर से उन्हें इस ऐतिहासिक धरोहर के समृद्ध इतिहास की जानकारी दी गई। इस वीवीआईपी दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। नालंदा खंडहर के भ्रमण के बाद 11 बजे टीम राजगीर के लिए रवाना हुई और 11:30 बजे ‘नेचर सफारी’ पहुंची। यहां संसदीय टीम के सदस्यों ने प्रसिद्ध ‘ग्लास स्काई वॉक’ का रोमांच उठाया और सफारी के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। जंगल सफारी क्षेत्र में दोपहर के भोजन के बाद, सदस्यों ने दोपहर 3:30 बजे पांडू पोखर का भी भ्रमण किया। शाम 4:30 बजे राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ‘हाई टी’ के बाद टीम शाम 5:30 बजे वापस पटना के लिए रवाना हो गई। प्रकृति, सफाई और स्टाफ के व्यवहार की हुई सराहना नालंदा जिले की सहायक वन संरक्षण पदाधिकारी सिम्मी प्रियनैना ने बताया कि संसदीय समिति के सदस्य नेचर सफारी की प्राकृतिक सुंदरता और वहां की स्वच्छता से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने वन विभाग के स्टाफ के अच्छे व्यवहार और कार्यप्रणाली की भी सराहना की। नेचर सफारी बना ‘पब्लिक वाई-फाई जोन एसीएफ सिम्मी प्रियनैना ने बताया कि पर्यटकों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। पहले नेचर सफारी इलाके में मोबाइल नेटवर्क और कनेक्टिविटी की भारी समस्या रहती थी। इसे दूर करने के लिए अब पूरे नेचर सफारी जोन को ‘पब्लिक वाई-फाई जोन’ घोषित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग का प्रयास है कि राजगीर आने वाले किसी भी सैलानी को कोई कमी न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *