नोटबुक के बीच मिली शराब की 360 बोतलें:मुजफ्फरपुर में तीन बोरियों में रखी मिली खेप, ऑटो वाले को किया गिरफ्तार

नोटबुक के बीच मिली शराब की 360 बोतलें:मुजफ्फरपुर में तीन बोरियों में रखी मिली खेप, ऑटो वाले को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में शराब तस्करों ने तस्करी के लिए नया तरीका अपनाया है। नोटबुक काटकर बीच में जगह बनाई और उसमें शराब की बोतलें रख दी। खेप तीन बोरियां में थी। बोरी खोलने पर ऊपर से सिर्फ किताब-कॉपी दिखाई दे रही थी। पर पुलिस को सूचना थी कि ई-ऑटो में शराब लदी है। बारिक से जांच की तो कई नोटबुक के बीच रखी शराब की 360 बोतलें बरामद हुई। जिसके बाद ऑटो ड्राइवर को मो. सद्दाम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऑटो से 3 बोरियां मिली दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि थी कि भीखनपुर इलाके में एक ऑटो से शराब की तस्करी होने वाली है। इसके बाद उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम के निर्देश पर एसआई राजा जन्मेजय के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने सूचना के आधार पर ऑटो को रोका। ऑटो में तीन बोरियां मिली।
नोटबुक काटकर बनाई जगह, अंदर भर दी शराब की बोतलें तस्करों ने करीब 18 नोटबुक के बंडल तैयार किए थे। नोटबुक के बीच का हिस्सा काटकर उसमें शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। इसके बाद उन्हें इस तरह पैक किया गया था कि ऊपर से देखने पर किसी को शक न हो कि बोरी के अंदर शराब है। तीन बोरियों में 2 ऑटो के पीछे खाली जगह में रखी थी, जबकि तीसरी बोरी पीछे की दोनों सीटों के बीच में रखी गई थी। एक ट्रिप के लिए 1 हजार मिलने थे गिरफ्तार चालक मोहम्मद सद्दाम अंसारी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे शराब की खेप प्रिंस नाम के व्यक्ति ने दी थी। आगे यह खेप किसे सौंपनी थी, इसकी जानकारी उसे नहीं होने की बात कही है। चालक के अनुसार, उसे एक ट्रिप शराब पहुंचाने के बदले 1 हजार रुपए मिलने थे। वह खुद को इस नेटवर्क में नया आदमी बता रहा है और शराब कहां से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी, इसकी जानकारी नहीं होने की बात बताई। शराब की खेप कहां से आई पता लगाया जा रहा उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि तस्कर शराब छिपाकर ले जाने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार नोटबुक के बीच में जगह बनाकर शराब की बोतलें छिपाई गई थीं, ताकि जांच के दौरान किसी को संदेह न हो। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर प्रिंस और शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से आई थी और इसे मुजफ्फरपुर में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था। मुजफ्फरपुर में शराब तस्करों ने तस्करी के लिए नया तरीका अपनाया है। नोटबुक काटकर बीच में जगह बनाई और उसमें शराब की बोतलें रख दी। खेप तीन बोरियां में थी। बोरी खोलने पर ऊपर से सिर्फ किताब-कॉपी दिखाई दे रही थी। पर पुलिस को सूचना थी कि ई-ऑटो में शराब लदी है। बारिक से जांच की तो कई नोटबुक के बीच रखी शराब की 360 बोतलें बरामद हुई। जिसके बाद ऑटो ड्राइवर को मो. सद्दाम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऑटो से 3 बोरियां मिली दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि थी कि भीखनपुर इलाके में एक ऑटो से शराब की तस्करी होने वाली है। इसके बाद उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम के निर्देश पर एसआई राजा जन्मेजय के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। टीम ने सूचना के आधार पर ऑटो को रोका। ऑटो में तीन बोरियां मिली।
नोटबुक काटकर बनाई जगह, अंदर भर दी शराब की बोतलें तस्करों ने करीब 18 नोटबुक के बंडल तैयार किए थे। नोटबुक के बीच का हिस्सा काटकर उसमें शराब की बोतलें छिपाई गई थीं। इसके बाद उन्हें इस तरह पैक किया गया था कि ऊपर से देखने पर किसी को शक न हो कि बोरी के अंदर शराब है। तीन बोरियों में 2 ऑटो के पीछे खाली जगह में रखी थी, जबकि तीसरी बोरी पीछे की दोनों सीटों के बीच में रखी गई थी। एक ट्रिप के लिए 1 हजार मिलने थे गिरफ्तार चालक मोहम्मद सद्दाम अंसारी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे शराब की खेप प्रिंस नाम के व्यक्ति ने दी थी। आगे यह खेप किसे सौंपनी थी, इसकी जानकारी उसे नहीं होने की बात कही है। चालक के अनुसार, उसे एक ट्रिप शराब पहुंचाने के बदले 1 हजार रुपए मिलने थे। वह खुद को इस नेटवर्क में नया आदमी बता रहा है और शराब कहां से लाई गई थी और किसे पहुंचाई जानी थी, इसकी जानकारी नहीं होने की बात बताई। शराब की खेप कहां से आई पता लगाया जा रहा उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि तस्कर शराब छिपाकर ले जाने के लिए लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। इस बार नोटबुक के बीच में जगह बनाकर शराब की बोतलें छिपाई गई थीं, ताकि जांच के दौरान किसी को संदेह न हो। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर प्रिंस और शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से आई थी और इसे मुजफ्फरपुर में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *