मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के छिपा था जूनियर-अकाउंटेंट:किराए के एडवांस में दिए रुपयों को लेकर हुआ था झगड़ा; 4 किलो की ईंट सिर पर मारी थी

मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के छिपा था जूनियर-अकाउंटेंट:किराए के एडवांस में दिए रुपयों को लेकर हुआ था झगड़ा; 4 किलो की ईंट सिर पर मारी थी

जयपुर के मानसरोवर में मकान मालिक की हत्या करने वाले आरोपी किराएदार (जूनियर अकाउंटेट) को शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है। मर्डर के बाद आरोपी अपने रिश्तेदार के घर जाकर छिप गया था। पुलिस ने उसे रिश्तेदार के घर से धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह डरकर भाग गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का किराए के एडवांस रुपयों और मकान खाली करने को लेकर मकान मालिक से झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर करीब 4 KG वजनी सीमेंट ईंट मकान मालिक के सिर में मार दी। वह लहूलुहान हालत में निढाल होकर फर्श पर गिर गया और मौत हो गई। मामला मानसरोवर थाने का है। जनी सीमेंट ईंट मकान मालिक के सिर में मार दी। 3 साल से किराए पर रह रहा था आरोपी जूनियर अकाउंटेंट डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि घटना मानसरोवर के रजतपथ की है। मकान मालिक दीपक कुलश्रेष्ठ (54) का गुरुवार शाम का मर्डर हुआ था। पत्नी से तलाक के बाद अपनी मां के साथ रहते थे। गुड़गांव की एक प्राइवेट कंपनी में कंसल्टेंट की नौकरी थी। दीपक कुलश्रेष्ठ के रजत पथ पर दो मकान है। एक मकान में वे खुद रहते थे और महज 400 मीटर दूर दूसरा घर था। इस दूसरे घर को हाउसिंग बोर्ड में जूनियर अकाउंटेंट महेश शर्मा को एग्रीमेंट के साथ पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर किराए पर दिया था। पिछले करीब 3 साल से महेश अपनी बहन के साथ इस मकान में किराए पर रह रहा था। किराए पर दिया मकान काफी पुराना था। ऐसे में मृतक दीपक उसे तुड़वाकर दोबारा बनाना चाह रहा था। इस कारण किराएदार को मकान खाली करने को कहा था। पिछले दो-तीन महीने से इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी। मकान खाली कर चाबी देने गया, एडवांस रुपयों पर झगड़ा SHO (मानसरोवर) सतीश चन्द ने बताया कि किराएदार जूनियर अकाउंटेंट महेश ने दो दिन पहले (1 सितंबर) मकान खाली कर दिया था। मकान खाली करने के बाद गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे मकान मालिक दीपक के पास चाबी संभलाने पहुंचा था। किराएदार चाबी लेकर मकान पर पहुंचा। कुछ देर बाद मकान मालिक दीपक भी आया। आरोप है कि एडवांस में दिए रुपए पूरे नहीं लौटाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद झगड़े हो गया। मकान के पोर्च में झगड़े के दौरान किराएदार ने नीचे पड़ी करीब 4 KG वजनी सीमेंट की ईंट उठाई। ईंट से पास ही खड़े मकान मालिक दीपक के सिर पर हमला कर दिया। ईंट से वार इतना तेज था कि सिर पर लगते ही दीपक निढाल होकर नीचे गिर गया। फर्श पर गिरते ही उसके सिर से खून निकलकर बहने लगा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मकान मालिक की लाश देखकर डर गया था। वह लहूलुहान हालत में शव को पोर्च में पड़ा देखकर वहां से भाग निकला। — हादसे से जुड़ी से खबर भी पढ़िए- जयपुर में किराएदार ने सिर फोड़कर की मकान-मालिक की हत्या:पत्थर से किया हमला; घर खाली कराने को लेकर था झगड़ा; फर्श पर मिली लाश

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *