श्रावस्ती में एसएसबी परिसर में मिलेट्स मेले का आयोजन:बेकिंग और श्री अन्न प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर, कमांडेंट ने पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की

श्रावस्ती में एसएसबी परिसर में मिलेट्स मेले का आयोजन:बेकिंग और श्री अन्न प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर, कमांडेंट ने पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की

श्रावस्ती में सीमा सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों और उनके परिवारों को स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 23 अक्टूबर की रात वाहिनी परिसर में मिलेट्स मेले का आयोजन किया गया। इसमें संदीक्षा सदस्यों के लिए बेकिंग और मिलेट्स प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। जवानों के परिवारों की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी पाक-कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। मेले में संदीक्षा सदस्यों ने अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न बेकिंग उत्पादों और मिलेट्स यानी श्री अन्न से बने पौष्टिक व्यंजनों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। संदीक्षा अध्यक्षा और अन्य सदस्यों ने व्यंजनों के स्वाद, गुणवत्ता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। बेकिंग में सवर्ण, मिलेट्स में कृष्णा प्रथम बेकिंग प्रतियोगिता में श्रीमती सवर्ण गोरसे ने प्रथम, श्रीमती अश्विनी गिरासे ने द्वितीय और श्रीमती कल्पना नगुनाथ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, मिलेट्स प्रतियोगिता में श्रीमती कृष्णा ने पहला स्थान हासिल किया। ए समवाय, ककरदरी दूसरे और सी समवाय, भैंसाईनाका तीसरे स्थान पर रहा। कमांडेंट ने बताए श्री अन्न के फायदे कार्यक्रम में कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने श्री अन्न के पोषण संबंधी महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से मिलेट्स को अपने दैनिक खान-पान में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिलेट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और संतुलित आहार के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, संदीक्षा परिवार की सदस्याएं और उनके बच्चे मौजूद रहे। एसएसबी की इस पहल का उद्देश्य जवानों के परिवारों की प्रतिभा को मंच देने के साथ पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पारिवारिक सहभागिता व आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *