फरीदाबाद पर्वतिया कॉलोनी में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन:सीवरेज जाम, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी,बच्चों को गंदे पानी से निकलना पड़ रहा

फरीदाबाद पर्वतिया कॉलोनी में लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन:सीवरेज जाम, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी,बच्चों को गंदे पानी से निकलना पड़ रहा

फरीदाबाद की एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र की पर्वतिया कॉलोनी में सीवरेज और नालियां जाम होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सीवरेज का गंदा पानी निकासी नहीं होने के कारण सड़कों पर बह रहा है। कई जगहों पर सड़क पर गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को इसी गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। दो महीने से परेशानी स्थानीय निवासी रंधीर और कमलेश ने बताया कि कॉलोनी में पिछले करीब दो महीने से सीवरेज और नालियों की समस्या बनी हुई है। कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। समय बीतने के साथ समस्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। बच्चों को गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा महिला अंजु ने बताया कि सड़कों पर जमा गंदे पानी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने और वापस घर लौटने के दौरान गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। हड़ताल से बढ़ी परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि अब सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का हवाला देकर सफाई और निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की बात कही जा रही है। लोगों का कहना है कि उनकी समस्या हड़ताल से पहले से चली आ रही है और करीब दो महीने से वह परेशानी झेल रहे हैं। विधायक ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन एनआईटी से भाजपा विधायक सतीश फागना ने कहा कि पर्वतिया कॉलोनी के लोगों की समस्या को जल्द दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कुछ जगहों पर परेशानी आ रही है, लेकिन लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *