नशे के खिलाफ एसएफआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च

नशे के खिलाफ एसएफआई ने निकाला प्रतिरोध मार्च

भास्कर न्यूज| विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में नशीले पदार्थों के बढ़ते सेवन के खिलाफ गुरुवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च डीबीकेएन कॉलेज नरहन से शुरू होकर बथुआ चौक तक पहुंचा। इसमें एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रशासन से नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रभाव केवल व्यक्ति या परिवार तक सीमित समस्या नहीं है, बल्कि यह समाज और खासकर युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। शिक्षण संस्थानों और उसके आसपास नशीले पदार्थों बिक रहे हैं। भास्कर न्यूज| विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में नशीले पदार्थों के बढ़ते सेवन के खिलाफ गुरुवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। मार्च डीबीकेएन कॉलेज नरहन से शुरू होकर बथुआ चौक तक पहुंचा। इसमें एक सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रशासन से नशीले पदार्थों की बिक्री और अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि नशे का बढ़ता प्रभाव केवल व्यक्ति या परिवार तक सीमित समस्या नहीं है, बल्कि यह समाज और खासकर युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। शिक्षण संस्थानों और उसके आसपास नशीले पदार्थों बिक रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *